आज का राशिफल, 3 जून 2022

आज का राशिफल, 3 जून 2022
 
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफल, 3 जून 2022

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 3 जून को आपका दिन।

मेष राशि आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। अगर कोई काम बहुत समय से लंबित था, तो आज वो पूरा हो सकता है।

वृष राशि आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे।आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है ।

कर्क राशि आज आपका दिन तनाव भरा हो सकता है। आज ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में परेशानी हो सकती है। आज आपके हाथ से बाहर जाती परिस्थितियां आपको किसी से बहस करने पर मजबूर कर सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा। आज अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें।

सिंह राशि आज अगर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा।

कन्या राशि आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे।

तुला राशि आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात थोड़े कमजोर नज़र आ रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आज टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। ऑफिस में आज काम को समय से पूरा कर लेंगे।

मकर राशि आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। आज बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले।

कुंभ राशि आज आपके दिमाग में कई तरह के विचार आयेंगे। आज कोई जरूरी काम बनते नज़र आयेंगे। आज संतान पक्ष की सफलता आपको खुश करेगी। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज दोस्तों के बीच आयी खटास दूर हो जाएगी।

मीन राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।साभार