आज का राशिफल:जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन -

आज का राशिफल, शनिवार 17 सितंबर 2022 -
 
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफल:जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन -

मेष राशि: बेफिजूल के खर्चे से बचें

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोग आज अपने भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। साथ ही आज आपका समय दोस्तों के साथ घूमने और मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आज आपको बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं। किसी मित्र को पैसों के मामले में मदद करनी पड़ सकती है। संतान को लेकर किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर आपका जोर रहेगा। हालांकि, आज पति-पत्नी के रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, क्रोध करने से बचें।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा खिलाएं।

वृषभ राशि: नियमों का पालन करें

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने पर रहेगा। साथ ही आप अपने घर के सुधार से संबंधित योजनाओं पर काम कर सकते हैं। यदि आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो आपको सही परिणाम मिलेगा। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति को धन उधार देते समय सावधान रहें। क्योंकि आज पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही हैं। इस समय आप कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मिथुन राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोग आज अपना समय विश्राम करने और कलात्मक गतिविधियों में व्यतीत कर सकते हैं। अपनी छिपी प्रतिभा का उपयोग करके आप खुद को फिर से मजबूत करेंगे। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार उठ सकते है। फिलहाल, आपको अपने चाचा और भाईयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं आज आपको साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। ध्यान और योग पर अधिक ध्यान दें।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि: जल्दबाजी न करें

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम करने की जरूरत है। साथ ही आज आपकी आय के साधनों में सुधार होगा। आपको सलाह है कि कोई भी योजना बनाने में जल्दबाजी न करें। आपको सलाह है कि भावुकता में आकर निर्णय ना लें आपके लिए हानिकारक होगा। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। किसी भी प्रकार की उलझन की स्थिति में जीवनसाथी की सलाह से आपका आत्मबल बना रहेगा।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: साझेदारी से बचें

गणेशजी के आशीर्वाद से सिंह राशि के लोग आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। फिलहाल, ग्रह स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में है। इस दौरान आप थोड़ा अंहाकार और अति आत्मविश्वासी भी हो सकती है। हालांकि, आपका ऐसा होना आपको समाज से अलग कर सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बच्चे की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। आज किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप न करें। पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि: अत्यधिक नियंत्रण न रखें

कन्या राशि के जातकों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज आपका अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। साथ ही आज आपके संपर्क कुछ नए लोगों से बन सकते हैं। धार्मिक आयोजन के लिए किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा। झूठे लोगों की दोस्ती से दूर रहो, क्योंकि इससे नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बच्चे पर अत्यधिक नियंत्रण न रखें। यानी उन पर ज्यादा रोक टोक न करें। पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

तुला राशि: कार्यों में मदद करेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेशजी के अनुसार, कड़ी मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा। अगर आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आप सफल होंगे। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर भी रहेगा। जल्दी अमीर बनने की चाहत में युवा कोई गलत रास्ता न अपना लें। अपने कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करते रहें। अगर आप मौजूदा कारोबार से जुड़ा कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो इस बारे में सोच विचार कर लें। जीवनसाथी का सहयोग आपको कई कार्यों में मदद करेगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

वृश्चिक राशि: बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन गणेशजी के आशीर्वाद से धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। हालांकि, आज आपके अतीत से जुड़ा कोई मामला फिर से उठ सकता है। जिस कारण तनाव ज्यादा रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। घर परिवार में आज वातावरण सामान्य रहेगा। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि: आय के साधन बने रहेंगे

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोग आज आदर्शवादी और अपने स्वभाव से समाज में मान-सम्मान बनाए रखेंगे। आपका ध्यान अध्यात्म से जुड़ी किसी बात की गहराई में जाने की ओर होगा। बच्चे के नकारात्मक प्रभाव और गतिविधियों से परेशानी हो सकती है। इस समय आपकी आय के साधन बने रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां ठीक से चल रही होंगी। यदि आप अपने सगे-संबंधियों से बहुत अधिक अपेक्षा रखते हैं तो आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि: प्रयास करते रहें

गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसके बारे में योजनाबद्ध तरीके से सोचना आपके लिए मददगार होगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए शुभ सूचना प्राप्त होगी। कभी-कभी ज्यादा सोच विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां फिसल सकती हैं। इस समय घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप जिस व्यवसाय से संबंधित बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें प्रयास करते रहें। पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद हो सकता है।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: नए प्रोजेक्ट मिलेंगे

कुंभ राशि के जातक गणेशजी के आशीर्वाद से आज अपना दिन अपनी कलात्मक और खेल संबंधी रुचियों में समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, आज आप अपना ज्यादातर समय घर के बाहर ही बिताएंगे। फिलहाल, आपको अपने घर की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटका सकती है। आपके संपर्क सूत्र और व्यवसाय में मार्केटिंग के नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि: स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी

मीन राशि वालों को आज का दिन गणेशजी का आशीर्वाद से भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करने से उपलब्धियां प्राप्त कराएगा। ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत होगा। साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। फिलहाल, आपको अपने गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है। माता पक्ष से आपके संबंधों में खटास आ सकती है। पब्लिक डीलिंग और शिक्षा से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही आपको पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)