जानिए किस दिन है अष्टमी और नवमी ,क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त !

अष्टमी और नवमी ,क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त !
 | 
Durga jii

File Photo

जानिए किस दिन है अष्टमी और नवमी ,क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त !

नवरात्रि शुरू होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। इस दौरान आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। 7 अक्टूबर से शुरू हुआ नवरात्रि का पर्व धीरे-धीरे अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।

नवरात्रि के 9 दिनों में अष्टमी और नवमी का खास महत्व है। इस दिन लोग कन्या भोज कराते हैं। कन्या को देवी का रूप मानकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें तरह-तरह के व्यंजन और पकवान खिलाते हैं। और उपहार भी देते हैं।

आइए आपको बताते हैं, कि इस बार अष्टमी और नवमी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

अष्टमी तिथि व शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि की अष्टमी तिथि 12 अक्टूबर को रात 9:47 से शुरू होकर 13 अक्टूबर को रात 8:06 पर समाप्त होगी। इस प्रकार 13 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:48 से शुरू होकर 5:36 तक रहेगा।

नवमी तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि 13 अक्टूबर को रात 8:07 से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर की शाम 6:52 पर समाप्त होगी। नवमी की पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 तक रहेगा। जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:00 से दोपहर 12:35 तक रहेगा।

अष्टमी तिथि की समाप्ति के 24 मिनट और नवमी तिथि के प्रारंभिक 24 मिनट का विशेष महत्व है 48 मिनट के इस समय को “संधि काल” कहा जाता है। जिसमें मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है, कि संधि काल में ही मां दुर्गा ने चंड और मुंड नाम के असुरों का वध किया था।