आज का राशिफल : जानिए क्या कहते है,आज आपके सितारे -

आज का राशिफलः शुक्रवार 19 नवंबर 2021 - 
 
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफल : 19 नवंबर 2021 - जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन -

मेष राशि :  आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। द्वितीय धन भाव कर्म केन्द्र पराक्रम माता के घर में चन्द्रमा राज्य से सम्मान तथा रुके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपके मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ राशि :  राशि का स्वामी शुक्र अष्टम आयु लक्ष्मी भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक है। चन्द्रमा प्रथम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कारोबार में भी आपके सामने अच्छा मौका है।

मिथुन राशि :  आपकी राशि का स्वामी बुध तुला राशि मंगल के साथ पंचम भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रु उत्पत्ति और निर्मूल चिंताकारक है। आज पंचम द्वादश के चलते माता को कष्ट हो सकता है, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में सावधानी बरतने की जरूरत है और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क राशि :  आज का दिन आपके लिए सुख और शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा एकादश भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट-कचहरी में विजय कारक है। राशि पर कुंभ राशि का गुरु पत्नी को रोग मुक्त और पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा। दोस्तों से अगर कोई मनमुटाव है तो आज के दिन वह खत्म हो सकता है। दिन आपका अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :  आपकी राशि का स्वामी सूर्य चतुर्थ भाव में वृश्चिक राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा दशम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सायंकाल आपको कोई हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि :  आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का है। इच्छित धन लाभ होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी और संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरुषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं।

तुला राशि :  आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मकर राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख-भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी। दोस्तों का सहयोग और ऑफिस में साथियों की मदद काम आएगी।

वृश्चिक राशि :  आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। अतः आज आप विवेक से काम लें। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, वरना हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी हल्का रहेगा, अतः खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि :  आपकी राशि पर मंगल अग्रि और चोर भय कारक है। षष्ठम भाव में वृष राशि राहु भी व्यर्थ व्यय और पत्नी को कष्टकारक है। नजदीक और दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में मकर राशि का चन्द्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे और मन को संतोष मिलेगा।

मकर राशि :  आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। पंचम संतान भाव में चन्द्र भूमि और जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से आज आपको मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। दिन आपका श्रेष्ठ है।

कुंभ राशि :  आपकी राशि का स्वामी शनि और मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज चतुर्थ घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। अगर आपको कोई काम रुका हुआ है तो वह आज बन सकता है। शत्रु और प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन राशि :  राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से मकर राशि का होकर एकादश भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज तृतीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम का समय कहीं बाहर बिताना आपके लिए सुखद हो सकता है। दिन आपका उत्तम व्यतीत होगा।