आज का राशिफलः जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे -

आज़ का राशिफल,सोमवार, 11 अक्टूबर 2021
 
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफलः जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

मेष : जीवन में जो बदलाव आए हैं, उनकी वजह से समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे। अपने प्रयत्न सफल होते देखकर खुशियां मिलेंगी। आध्यात्मिकता के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें, इस कारण मन की शांति प्राप्ति होगी। साथ में विचारों में स्थिरता भी रहेगी। अपने गुस्से को काबू रखकर शांति से जरूरी निर्णय लें।

करियर : पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आएगी, जिससे नाराजगी कम होगी।

लव : पार्टनर्स के संबंध गहरे बनेंगे। रिलेशन को आगे बढ़ाने की चर्चा भी आज हो सकती है।

हेल्थ : शरीर में बढा असंतुलन कम होता हुआ नजर आएगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृषभ : दिन की शुरुआत में खर्च संभलकर करें। जरूर से अधिक खर्च पछतावे का कारण हो सकता है। अपनी भावनाओं के लिए जागरुक रहें। जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ने लगेगी।

करियर : जिन लोगों ने नए सिरे से व्यापार शुरु किया है, उन्हें क्लाइंट को दिए गए आश्वासन का पालन करने की आवश्यकता होगी।

लव : गैर जिम्मेदार व्यवहार की वजह से रिलेशनशिप में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस के कारण चिड़चिड़ापन और थकान अधिक रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मिथुन : जानकार व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। ये लोग आपकी गलतियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। काम से जुड़ी बातों को लेकर चिंता न करें, अभी काम करने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों के कारण नुकसान हो सकता है।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव के कारण चिंता महसूस हो सकती है, लेकिन योग्य लोगों का साथ भी प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर की बेकार की जिद को अधिक महत्व न दें।

हेल्थ : माइग्रेन की समस्या अधिक रह सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कर्क : कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। अपनी मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण रह सकता है। रिस्क लेते समय परिणाम क्या होगा, इस बात को जानने की कोशिश करें। पैसों की आवक बढ़ने से बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित लोगों को फायदा नजर आएगा।

लव : पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। उनकी भावनाओं को और तकलीफों को समझने की कोशिश करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पैर दर्द को जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

सिंह : काम से संबंधित बातों में प्रगति हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत बातों के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पैसों से संबंधित निर्णय गलत साबित हो सकता है। ध्यान पूर्वक सोच-विचार करके आगे बढ़ें। परिवार के साथ बढ़ती हुई नाराजगी आपको परिवार से दूर कर सकती है।

करियर : कार्यों में प्रगति नजर आएगी। षड़यंत्र से बचें।

लव : रिलेशनशिप में अभी तक जिन बातों को नजरअंदाज किया था, उनके लिए फोकस बढ़ाने की कोशिश करें।

हेल्थ : स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

कन्या : लोगों के द्वारा आपको नजरअंदाज किए जाने का डर बना रह सकता है। अपने अहंकार और गुस्से को काबू रखना जरूरी है। आपसे छोटी उम्र का व्यक्ति आपके निर्णय के खिलाफ होने की वजह से दुख हो सकता है।

करियर : फाइनेंस और वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा।

लव : पति-पत्नी अपने संवाद को ठीक करने की कोशिश करें। गलत शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे को दुखी कर सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

तुला : पैसा से संबंधित व्यवहार करते समय सतर्कता रखें। मित्र या करिबी व्यक्ति के साथ लेनदेन करते समय गलतफहमी हो सकती है। लोन मिलने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। आपके आसपास की परिस्थिति की वजह से तनाव बढ़ सकता है।

करियर : बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

लव : कठिन परिस्थिति में पार्टनर का साथ देना जरूरी है, लेकिन ऐसा करने से आपकी भी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : एलर्जी से संबंधित तकलीफ ठीक होने में वक्त लग सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 9

वृश्चिक : बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय आ गया है। अपने दुखों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराने की वजह से बाधाएं बढ़ सकती हैं। अपने कर्म से भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। विचारों में और काम में बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : नई नौकरी की प्राप्ति के लिए प्रयत्नों को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रयत्नों से ही आप खुद के लिए अवसर बना सकते हैं।

लव : पार्टनर के सुझाव आपके स्वभाव में बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक होंगे।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ अधिक रह सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

धनु: अपनी इच्छा शक्ति से परिस्थिति को अनुकूल बनाना आपके लिए आसान होगा। गंभीरता और लगन से आप बड़े काम को अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। यात्रा संबंधी निर्णय में बदलाव करना ही उचित रहेगा। आपकी काबिलियत पर कई सवाल उठ हो सकते हैं।

करियर : काम में प्रगति पाना चाहते हैं तो मानसिक तनाव से बचें। हर एक काम को अपने ही विचारों के अनुसार करने की जिद न करें।

लव : पार्टनर की सकारात्मक बातों के साथ नकारात्मक बातों को भी अपनाना सीखें।

हेल्थ : खानपान में बदलाव करना जरूरी है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मकर: अनपेक्षित लोगों से प्राप्त हुई मदद लाभदायक रह सकती है। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होने की वजह से कर्ज कम होता नजर आएगा। फिर भी जब तक कर्ज पूरा खत्म नहीं होता, तब तक आर्थिक कामों में सतर्कता रखें।

करियर : छोटा-मोटा रिस्क आपको बड़ा फायदा दिला सकता है।

लव : पार्टनर और रिलेशनशिप की नकारात्मक बातें दूर होने लगेंगी।

हेल्थ : पेट दर्द और रीढ़ की हड्डी से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कुंभ: काफी प्रयत्नों के बाद भी असफलता मिलने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। किसी भी व्यक्ति के लिए बदले की भावना न रखें। किसी को भी बिना पूछे अपनी राय न बताएं।

करियर : अपने संवाद कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी से आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण लोगों के साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : योगा और स्ट्रैचिंग के जरिए बदन दर्द की तकलीफ कम हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

मीन: करीब लोगों की मदद से समस्या का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कई दिनों से जो बात अपने मन में छिपाई हुई है, उसे किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना जरूरी है, वरना परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा जटिल हो सकती हैं।

करियर : नौकरी में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है, लेकिन आर्थिक फायदा न होने की वजह से नाराजगी बनी रहेगी।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय आपकी मर्जी से होगा, लेकिन जब तक निर्णय तय नहीं होता तब तक तनाव बना रहेगा।

हेल्थ : शरीर को पूरा आराम देने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8