आज का राशिफलः जानिए,क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे -

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021
 
 | 
Horoscope

File photo

आज का राशिफलःजानिए,क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे -

मेष : अपनी भावनाओं पर काबू रखें, सोच-विचार करने के बाद काम करें। आत्मविश्वास कम होने की वजह से बाकी लोगों पर शक न करें। खुद को कमजोर न समझें, वास्तविकता को समझें। लोगों की मदद को ठुकराए नहीं।

करियर : काम के लोगों के साथ गलतफहमियां कम होने लगेंगी और संवाद फिर से ठीक-ठाक हो सकते हैं।

लव : अपने अहंकार को महत्व देने की वजह से पार्टनर की परिस्थिति को ठीक से समझ पाना मुश्किल होगा।

हेल्थ : सिर दर्द और पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

वृषभ : पैसों की आवक दिन की शुरुआत में बढ़ती हुई नजर आएगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। दिनभर आनंद बना रह सकता है।

करियर : नौकरी और व्यापार दोनों में भी पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लव : पार्टनर की भावनाओं को महत्व देने के कारण आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

मिथुन : जिस व्यक्ति का साथ आपको हमेशा से प्राप्त हो रहा है, उस व्यक्ति के साथ अनबन होने की आशंका बन रही है। भावनात्मक रूप से आप अधिक सेंसेटिव महसूस करेंगे। निराशा और दुविधा के कारण छोटे-छोटे विवाद भी जटिल बन सकते हैं। आपकी कई समस्याएं खुद के विचारों की वजह ही हैं।

करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को कंपटीशन मिल सकती है। आपके काम का श्रेय कोई और ले जा सकता है।

लव : पार्टनर्स के साथ झगड़े मिटाने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ होगी, जिसे ठीक होने में 3-4 दिन लग सकते हैं।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

कर्क : आपका उद्देश्य सही होने के बाद भी किसी की मदद न मिलने की वजह से योजना पर काम नहीं कर पाएंगे। नकारात्मक विचार मानसिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं। भविष्य से संबंधित बातों को सुधारने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे।

करियर : तनाव वजह से करियर में बदलाव लाने की कोशिश की जा सकती है। हाथ के काम को सही ढंग से पूरा करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवाद न होने की वजह से समस्या हो सकती है।

हेल्थ : लूज मोशन और पेट से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ दायक होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

सिंह : अचानक पुराने मित्र से हुई मुलाकात महत्वपूर्ण साबित होगी। इस मुलाकात से नया काम प्राप्त हो सकता है या पुरानी तकलीफ दूर हो सकती है। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाना आवश्यक है। कई समस्याएं आसपास के लोगों की सहायता से सुलझा पाएंगे।

करियर : काम में स्थिरता प्राप्त होने की वजह से उच्च शिक्षा के बारे में विचार किया जा सकता है।

लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव या विवाह से संबंधित प्रपोजल प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : लो बीपी से संबंधित समस्या बनी रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

कन्या : आपके द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट को रोकना पड़ सकता है। लोगों का दबाव आपको नाराज कर सकता है, संबंधों में बदलाव भी नजर आ सकते हैं। पैसों से संबंधित मदद करीबी लोगों की ही करें, वर्ना की गई मदद का पछतावा हो सकता है।

करियर : युवाओं को करियर से संबंधित अवसर मिल सकता है, शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।

लव : पार्टनर से चर्चा करते समय पिछली बातों का जिक्र न करें।

हेल्थ : पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

तुला : नकारात्मकता की वजह से किसी के साथ विवाद हो सकते हैं। काम पर पूरा ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जितना हो सके उतना कम संवाद बनाए रखें, वर्ना गलतफहमियां की वजह से तकलीफ बढ़ सकती है।

करियर : काम से संबंधित बातों की डेड लाइन पर ध्यान रखें।

लव : पार्टनर आपको बार-बार माफ कर सकता है। बार-बार गलतियां न करें।

हेल्थ : थायराइड से संबंधित समस्या को सुलझाने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

वृश्चिक : तय किए काम आसानी से होगें, लेकिन शुरुआत करने में कठिनाइयों का सामना हो सकता है। जिन लोगों के साथ संवाद कम हुए हैं या बिल्कुल बंद हुए हैं, वह ठीक होने लगेंगे। किसी की गलतियों को माफ करने से आपको शांति प्राप्त हो सकती है।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अपने काम या पढ़ाई से संबंधित किसी भी बात में बिल्कुल भी रिस्क न लें।

लव : परिवार के लोगों के द्वारा विवाह से संबंधित योग्य रिश्ता आपको प्राप्त होगा।

हेल्थ : शरीर में बढ़ते हुए डिहाइड्रेशन के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 1

धनु : आप गलतियों से सीखने की कोशिश करें, लेकिन अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से ये गलतियां टालना संभव है। नुकसान की भरपाई हो सकती है। फिर भी आर्थिक काम संभलकर करने की आवश्यकता है।

करियर : जिन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की आवश्यकता है, उन्हें अपनी मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर की वजह से रिलेशनशिप में नकारात्मकता आ सकती है।

हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मकर : परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे, फिर भी जिन आवश्यक बातों की चर्चा जरूरी है, वह फिलहाल नहीं हो पाएंगी। अपनी समस्याओं को नजरअंदाज करना सही नहीं है। लोगों के गलत बर्ताव के कारण चिंता बढ़ सकती है।

करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा प्राप्त होगा। फिर भी बड़ों के साथ चर्चा किए बिना किसी भी प्रकार का निर्णय न लें।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे आनंद मिलेगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

कुंभ : जिस कठिन काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए मेहनत कर रहे थे, उसे पूरा करने का उचित समय है। समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है। जितना महत्व आप अपने विचारों को और अहंकार को देते हैं, उतना ही महत्व मेहनत और लगन को भी देंगे तो अच्छा रहेगा।

करियर : प्रॉपर्टी से संबंधित की गई डील फायदेमंद साबित होगी।

लव : वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की वजह से पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

मीन : कई तकलीफों का अंत होता नजर आएगा। कई बातें आपके मन के हिसाब से होंगी, फिर भी तनाव और चिंता बनी रहेगी। काम फोकस बनाने के लिए एक वक्त पर एक ही बात को समझने की कोशिश करें। सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित गलतियां हुई हैं तो उन्हें मान लें।

लव : पूर्व प्रेमी के साथ हुई मुलाकात दुख का कारण होगी।

हेल्थ : चक्कर और कमजोरी जैसी तकलीफ कम हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी है या नहीं, इस बात को जानने की कोशिश करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4