आज का राशिफल, 18 मार्च 2023

आज का राशिफल

 | 
Horoscope

Photo by google

आज का राशिफल, 18 मार्च 2023

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बाधाओं के साथ कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम में तूतू-मैंमैं, संतान की सेहत में ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- घरेलू कलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी भी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक हालात सुधरेंगे। अपनों का साथ होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कुटुंबों से न उलझें। जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जरूरत के हिसाब से जीवन में चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। मन सानंद रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। किसी भी चीज का खोने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत सा समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।