देवी आस्था : जीभ काट कर माता के दरबार मे पहुंची महिला,एक दिन में दो महिलाओं ने काटी -

एक दिन में दो महिलाओं ने काटी -
 
 | 
photo

File photo

जीभ काट कर माता के दरबार मे पहुंची महिला,माता शारदा के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब,मन्नत के लिए एक दिन में दो महिलाओं ने काट ली अपनी जीभ

सतना। मध्यप्रदेश सतना के मैहर में नवरात्रि पर्व पर मैहर के शारदा माता मंदिर में एक महिला अपनी जीभ काट कर पहुंची। सोमवार को मैहर में जीभ कटने का यह दूसरा मामला है। सुबह एक महिला ने गर्भगृह में ही अपनी जीभ काट दी थी जिसके बाद एक और महिला अपने घर से जीभ काट कर देवी के दरबार मे आ पहुंची।

बताया जाता है कि रामा पति अनिल बंसल 25 वर्ष निवासी ग्राम रायगढ़ थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना ने दोपहर 12 बजे गांव में अपनी जीभ मन्नत के लिए काट दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर मैहर मंदिर दर्शन करने आ गए। मंदिर में भजन कीर्तन करने लगे। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने महिला को अस्पताल भेजने के लिए कहा लेकिन परिजन तैयार नही हुए। परिजन इस बात पर अड़े रहे कि आरती के बाद जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं समिति के डॉ नरेश निगम ने जांच पड़ताल की, उसकी हालत ठीक है कोई खतरा नहीं है। लेकिन परिजन तब भी अस्पताल ले जाना नहीं चाह रहे हैं।पुलिस ने भी हिदायत दी लेकिन उसके बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।

बता दें कि सोमवार को दोपहर में भी एक महिला ने माता शारदा मंदिर के गर्भगृह में अपनी जीभ काट ली थी। उसे मंदिर समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया था लेकिन वहां से वह चली गई। इस मामले में स्वास्थ्य अमले की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो महिला है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी ही दर्ज की गई है। जीभ काटने वाली महिला कौन थी और कहां गई यह घंटो बाद भी किसी को पता नही चला है।