लुक्स के मामलें में किसी मॉडल से कम नही, भारतीय खिलाड़ियों की ये पत्नियां -

लुक्स के मामलें में किसी मॉडल से कम नही
 | 
cricketer

File Photo

हीरोइन से भी खूबसूरत है भारतीय खिलाड़ियों की ये पत्नियां , लुक्स के मामलें में किसी मॉडल से कम नही 

मुंबई। क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फैन्स हमेशा अपने चहेते ख़िलाड़ी के जीवन से जुड़ी हर बाते जानने के लिए इच्छुक रहते है। कई क्रिकेट लवर्स अपने फेवरेट क्रिकेटर के लाइफ स्टाइल को काफी कॉपी करते हैं।

क्रिकेट लवर्स के दिलों में तो क्रिकेटर्स राज करते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर्स के दिलों पर कौन राज करता है। आज हम आपको महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो हमारे भारतीय क्रिकेटर्स के दिलों में न सिर्फ जगह बनाए हुए हैं बल्कि उनके इशारों पर काम भी करते हैं।

साक्षी और धोनी

हमारे कूल कैप्टन कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अपनी युवा अवस्था हर किसी से कम बात किया करते थे, जैसा कि उनकी बायोपिक से मालूम चलता है। जो हमेशा अपने क्रिकेट स्ट्रेटजी के बारे में ही सोचते रहते हैं। लेकिन साक्षी धोनी की एक अदा पर धोनी का दिल यूं आया तो सबको ऑटोग्राफ देने वाले माही ने उनका ऑटोग्राफ लिया और दोस्ती कर ली।

ईडल गार्डन में मैच खेलने गए धोनी जिस होटल में रुके थे वहां साक्षी इंटर्न थीं, लिहाजा वे धोनी के नाम से भी वाकिफ नहीं थी। जो हेटल में आए धोनी से उनकी डिटेल्स चेक करने के लिए उनका नाम पूछती हैं और आईडी मांगती है, फिर क्या धोनी को उनकी यही अदा भा गई और उनका दिल साक्षी पर अटक गया।

सूरेश रैना और प्रियंका

सुरेश रैना के दिल पर प्रियंका चौधरी राज करती हैं।सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका शादी से पहले नीदरलैंड्स के एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल थीं। सुरेश रैना और प्रियंका दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ग्रेसिया है, जिसका जन्म 2016 में नीदरलैंड्स में हुआ था।

गीता बसरा और भज्जी

मॉडल और एक्ट्रेस गीता बसरा, जिनकी टीवी पर एक झलक देखकर हरभजन सिंह का दिल उन पर आ गया था। भज्जी की लव स्टोरी लंदन से शुरु हुई थी। भज्जी जिस दौरान क्रिकेट खेलने लंदन गए थे इसी दौरान उन्होंने गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा। तभी भज्जी गीता को अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया कि वे गीता से मिलना चाहते हैं। लेकिन उस वक्त उनके पास गीता के बारे में कोई भी इनफॉर्मेशन नहीं थी। हालांकि भज्जी की बॉलीवुड में काफी जान पहचान थी, जिससे उन्हें गीता का नंबर मिल गया।

geeta bhajii

साउथ अफ्रीका में T-20 जीतने के बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता का नंबर लिया और उन्हें मैसेज करके कॉफी डे़ट पर बुलाया। लेकिन अफसोस भज्जी को चार दिनों तक गीता के मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं मिला, लिहाजा वे काफी दुखी हो गए। लेकिन बाद में गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में जीत की बधाई दी। फिर क्या दोनों के बीच बातें होने लगीं। गीता बसरा वो लेडी है जो भज्जी के दिलों दिमाग पर राज करती हैं।

रोहित और रितिका

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और हिटमैन रोहित शर्मा की खूबसूरत पत्नी हैं रितिका। वह शादी से पहले एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। उनके पास कई क्रिकेटर्स की लिस्ट थी, जिनके काम वह देखती थीं। इनमें से एक रोहित शर्मा भी थे। खेल समारोह और मैच में भी वह कई बार देखी गई थीं। यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ।

Rohit