आखरी समय में रनो की हुई बरसात देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

आखरी समय में रनो की हुई बरसात देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
 | 
1

Photo by google

आखरी समय में रनो की हुई बरसात देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

IPL 2023 के 31वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बावजूद पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया है। मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने 16वें ओवर में 31 रन लुटा दिए और अंत में यही रन MI को भारी पड़ गए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान सैम करन ने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी।

कैमरन ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन(6 चौके और 3 छक्के), सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन( 7 चौके और 3 छक्के) और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन( 4 चौके और 3 छक्के) बनाए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे। गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे थे। इन दोनों बड़े हिटर्स के रहते मुंबई को जीत की आस थी।

पर अर्शदीप ने एक ही ओवर में बीसीसीआई का 60 लाख का नुकसान कर दिया। दरअसल स्टंप का एक सेट 30 लाख का आता है, अर्शदीप ने इसे दो बार लगातार तोड़ा। पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। अगली गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड किया। तिलक सिर्फ 3 रन बना सके।

अर्शदीप ने इस यॉर्कर गेंद पर मिडिल स्टंप को बीच से तोड़ दिया। इसके बाद स्टंप बदला गया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने नेहल वढेरा को भी यॉर्कर फेंकी और फिर से मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया। इसके बाद फिर से स्टंप बदला गया। नेहल खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने कोई रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया। इस तरह अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च किए और दो दफा स्टंप तोड़ते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। पंजाब ने 13 रन से मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा था। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। कप्तान सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं, जितेश शर्मा ने भी कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले। हरप्रीत 28 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए।

वह कैमरन ग्रीन के 18वें ओवर के चौथे राउंड द विकेट डाले गए यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। सैम करन 29 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वह जोफ्रा आर्चर के 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हुए। जितेश ने 7 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 25 रन की पारी खेली। वह पारी के आखिरी ओवर में बेनड्रॉफ के खिलाफ रूम बनाकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। हालांकि आउट होने से पहले वह अपना काम कर चुके थे।

आखिरी 5 ओवर में पंजाब ने 96 रन कूटे और 4 विकेट गंवाए। यह आईपीएल में आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात लायंस के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में 112 रन बनाए थे। एक वक्त पंजाब का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन था। तब सैम और हरप्रीत क्रीज पर थे।

इसके बाद 16वें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी के लिए आए और यहीं से पंजाब ने मैच का रुख बदलना शुरू किया। अर्जुन के 16वें ओवर में 31 रन आए। जोफ्रा आर्चर के 17वें ओवर में 13 रन, कैमरन ग्रीन के 18वें ओवर में 25 रन, आर्चर के 19वें ओवर में 10 रन और जेसन बेहरनडॉर्फ के 20वें ओवर में 17 रन आए। एक वक्त जो स्कोर मैक्सिमम 170-180 के आसपास जाता दिख रहा था, वह 210 पार कर गया।

अर्जुन तेंदुलकर ने सातवें ओवर में बेहतरीन यॉर्कर पर प्रभसिमरन को LBW आउट किया। यह वानखेड़े में अर्जुन का पहला और ओवरऑल आईपीएल में दूसरा विकेट रहा। प्रभसिमरन 17 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बना सके। इसी को देखते हुए कप्तान रोहित ने अर्जुन को डेथ ओवर में गेंदबाजी दी, लेकिन वह तमाम उम्मीदों पर पानी फेर गए।

पारी की पहली 90 गेंदों पर सिर्फ 118 और अंतिम 30 गेंद पर 96 रन ठोक कर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पूरा भौकाल कर दिया। सैम करन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।newse7live