मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, महादेवघाट में खारुन नदी के किनारे बनेगा रिवरफ्रंट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
 
 | 
photo

File photo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, महादेवघाट में खारुन नदी के किनारे बनेगा रिवरफ्रंट

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महादेवघाट में खारुन नदी के किनारे रिवरफ्रंट के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रात रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।