बड़ी खबर : कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानिए-

व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सहयोग नहीं मिल रहा
 | 
congress party

File Photo

4 जिला महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री समेत 200 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा जानिए-

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है एक ही गांव के 200 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है जिसमें 4 जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री भी शामिल है कांग्रेसियों ने कांग्रेस विधायक अमितेष शुक्ल पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है भ्रष्टाचार मामले में घिरी गांव की महिला सरपंच का साथ देने का आरोप लगा है, मामला कोपरा ग्राम पंचायत का है

इस्तीफा पत्र में लिखा गया है कि ग्राम पंचायत कोपरा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों और विधायक अमितेष शुक्ल का सहयोग नहीं मिल रहा है जिस कारण कांग्रेस जन हताश होकर पार्टी के पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं

Resaine