नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सामने आया भाजपा का चरित्र,नैतिकता दिखाते हुए कराएं सरेंडर...

कहा- सामने आया भाजपा का चरित्र,नैतिकता दिखाते हुए कराएं सरेंडर... 
 
 | 
congress bjp

Photo by google

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सामने आया भाजपा का चरित्र,नैतिकता दिखाते हुए कराएं सरेंडर... 

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है. कांग्रेस ने इसे बहुत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जब एफआईआर हो गई है, तो नेता प्रतिपक्ष चंदेल को नैतिकता दिखाते हुए अपने बेटे को पुलिस के सामने सरेंडर करवाना चाहिए।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है. यह बहुत गंभीर मामला है. भाजपा का चरित्र सामने आ चुका है. देशभर में बीजेपी नेताओं पर महिलाओं के साथ शोषण और दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं, और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आंख मूंदे बैठा है. कांग्रेस ने नारायण चंदेल के बेटे को छिपाने का आरोप लगाया। क्रेडिट लल्लू राम