खनिज अधिकारी को ED ने किया गिरफ्तार -

ED ने किया गिरफ्तार 
 
 | 
2

Photo by google

खनिज अधिकारी को ED ने किया गिरफ्तार -

रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई समेत सभी पांच आरोपी आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। इसी मामले में ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को गिरफ्तार किया। इसे भी पेश किया जाएगा। वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार बारीक को बुधवार को पांच अन्य आरोपियों के साथ विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया जाएगा। बारीक से पहले इन मामलों में आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। इन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाना है। ईडी इन सभी को फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे। इसके लिए बारीक और खिलावन से हुई पूछताछ में कई सबूत इकट्ठे कर लिया है। ईडी ने धमतरी के खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से भी सोमवार को देर रात तक पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटा लिया है।
क्रेडिट - JSR