पूर्व मंत्री राजेश मूणत के होली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

होली मिलन समारोह के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन
 
 | 
5

Photo by google

पूर्व मंत्री राजेश मूणत के होली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर 'पंचमी रंगोत्सव" होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सोनकर बाड़ी सुंदर नगर रायपुर में किया गया।

होली मिलन समारोह में रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा आम जनता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई और जमकर गुलाल उड़ाया।

5

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान खास तौर पर महिलाओं की  अच्छी संख्या देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता राजेश मूरत का गुलाल और माला से स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि श्री राजेश मूणत की अगुवाई में हर साल होली मिलन समारोह होता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक आयोजन नहीं हो पाया था , इसीलिए एक अंतराल के बाद रंगोत्सव कार्यक्रम होने की वजह से लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

5
होली मिलन समारोह में किन्नर समाज की बहनों ने भी शामिल होकर मूणत जी को आशीर्वाद दिया।