छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने बांटे 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार रूपये शैक्षणिक छात्रवृत्ति -

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने बांटे 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार  रूपये शैक्षणिक छात्रवृत्ति -
 
 | 
4

Photo by google

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने बांटे 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार  रूपये शैक्षणिक छात्रवृत्ति -

 रायपुर । छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में दिनांक 28 फरवरी 2023 को शैक्षणिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022 - 23 वितरण समारोह का आयोजन किया गया शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह की अध्यक्षता श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सफी अहमद द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में मंडल के सदस्यगण सर्व श्री मनोज सिंह ठाकुर,सारिक रईस खान, नरेश देवांगन, नरेश गड़पाल,मदन तालेड़ा, कृष्णा दुबे, सुशांतो राय, सुरेश मसीह, आलोक मिश्रा सहित श्रम कल्याण आयुक्त एसएल जांगड़े तथा श्रम कल्याण मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत अभिभावक के साथ उनके बच्चे और कारखानों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहे।

2

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व भगवान विश्वकर्मा तथा मां सरस्वती पूजन के साथ किया गया, आयुक्त श्री जांगड़े ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को श्रम कल्याण मंडल के द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी देकर श्रम कल्याण मंडल में पंजीयन का महत्व बताया, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री सफी अहमद द्वारा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में अधिक से अधिक संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों एंव श्रमिकों को पंजीयन कराने का आह्वान किया गया, जिससे श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचे।

2

श्री सफी अहमद ने बताया की पिछले वर्ष छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को पिछले छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बढ़ाने की घोषणा की गई थी उसी के अनुरूप छात्र-छात्राओं को इस वर्ष मिलने वाली छात्रवृत्ति छत्तीसगढ शासन के द्वारा तीन गुनी वृद्धि कर दी जा रही है और छात्र छात्राओं को तीनगुना अधिक लाभ पहुंचाया जा रहा है जिससे शिक्षण में श्रमिक भाइयों पर पड़ने वाली आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो सके, साथही उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि इस वर्ष मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 5- 5 हजार तथा खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत है एक हितग्राही को ₹25000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है आगे श्री सफी अहमद ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मंडल के माध्यम से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

5

 शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित स्थापनों, कारखानों, संस्थानों, ठेकेदारों एवं अन्य वर्ग के पंजीकृत कर्मचारियों, श्रमिकों के 3677 पुत्र पुत्रियों को 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार रुपए छात्रवृत्ति का वितरण कर लाभान्वित किया गया‌ श्रम कल्याण मंडल के शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं से श्रमिकों को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया तथा श्रम कल्याण मंडल में पंजीयन कराने से उनको श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की 13 योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा, इसलिए सभी  संस्थानों एवं कारखानों में कार्यरत कर्मचारीयों व श्रमिकों को जो श्रम कल्याण मंडल के पंजीयन के दायरे में आते हैं अपना पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान तथा छात्रवृति प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित किया गया, उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल  सदस्य श्री मनोज सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान की गई।