बड़ी खबर : राजधानी में फेरी लगा कर बेच रहे गांजा, एक पकड़ाया

राजधानी में फेरी लगा कर बेच रहे गांजा
 | 
photo

File photo

राजधानी में फेरी लगा कर बेच रहे गांजा, एक पकड़ाया

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा बिक्री पर रोक लगाने के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सक्रिय जिले के थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है । मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक पुलिस ने स्कूटी में छिपाकर रखे गया आठ किलो गांजा बरामद किया। आरोपित राजकुमार सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के थाना रामपुर क्षेत्र भीमपुरा गांव का निवासी है वह वर्तमान में रायपुर के लोधीपारा में रहता है। वह जिले के लाखेनगर मेें एक मंदिर पर था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पड़ोसी राज्य ओडिशा से लाते हैं गांजा: राजधानी रायपुर में गांजा बेचने के लिए बड़े स्तर पर पड़ोसी राज्य ओडिशा से लाकर राजधानी में छोटे स्तर पर बेचने वालों को सप्लाई किया जा रहा है। शहर के मुहल्लों में गांजा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के सख्ती के बाद पुलिस टीम गिरफ्तार कर रही है। वहीं गांजा के साथ नशीली दवाएं बेचने वाले सक्रिय है। मुखबिर की सूचना पर इनपर भी कार्रवाई कर रही है। ओडिशा से गांजा खरीदकर दूसरे राज्यों में ले जाते हैं। कभी-कभार मुखबिर की सूचना पर सड़क पर स्टापर लगाकर पुलिस कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करती है।

अपराध पर अंकुश लगाने मुखबिर की सहारा:

राजधानी में मादक पदार्थों को बेचने, मोबाइल छिनैती व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व साइबर सेल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है। इन कार्रवाइयों के बाद शहर में घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गांजा लेकर जा रहा था उत्तरप्रदेश बस का इंतजार करते गिरफ्तार: इधर जगदलपुर में ओडिशा के बोरेगांव से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे एक गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों के अनुसार उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में रहने वाले 43 वर्षीय रवि जयसवाल को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। ओडिशा से गांजा लेकर रवि दूसरों से लिफ्ट लेकर छत्तीसगढ़ के बकावंड इलाके में प्रवेश कर गया था। इसके बाद वह दशापाल के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रवि जायसवाल को पकड़ा। मौके पर ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर बैग में से 13 किलो सात सौ ग्राम गांजा निकला जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त गांजा की कीमत 68 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद नए डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी इसी तरह के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद से लगातार पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई।

गुढिय़ारी का अंडरब्रिज मरम्मत के लिए एक माह बंद, तेलघानी नाका ब्रिज से होगी आवाजाही

गुढियारी अंडरब्रिज की मरम्मत के साथ एक बार फिर से संवारने का काम किया जा रहा है। लगातार गाडिय़ों की आवाजाही से ब्रिज को कुछ जगहों से नुकसान हुआ है। इसलिए लोक निर्माण विभाग का ब्रिज सेक्शन इसकी मरम्मत का काम शुरू कर रहा है। अफसरों का कहना है कि ब्रिज का काम 20 नवंबर से शुरू होकर करीब एक महीने तक चलेगा। इस दौरान ब्रिज का ट्रैफिक तेलघानी नाका ओवरब्रिज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

गुढिय़ारी अंडरब्रिज की मरम्मत के लिए ब्रिज को बंद करने और ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए कलेक्टर से अनुमति ली गई है। विशेष निर्देशों वाले बोर्ड, लोगों की सुरक्षा और कई मापदंडों के साथ काम करने की शर्तों के साथ ही कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को अंडरब्रिज बंद करने की अनुमति दी है। कलेक्टर से अनुमति पत्र मिलने के बाद ही इस ब्रिज को बंद किया जा रहा है। गुढियारी अंडरब्रिज के अंदर और उसकी सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी। जब तक अंडरब्रिज का काम चलेगा गुढियारी अंडरब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कलेक्टर के आदेश के बाद लोकल और स्टेशन के यात्रियों के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। अफसरों के अनुसार लोगों को स्टेशन से निकलकर तेलघानीनाका ओवरब्रिज होते हुए गुढियारी और कोटा से रामनगर आकर गुढियारी से स्टेशन पहुंचना होगा। इसके अलावा गुढियारी बाजार से निकलकर खमतराई, श्रीनगर होते हुए पैराडाइज की ओर सड़क पर निकलेंगे। इसी रास्ते से वे बिलासपुर सड़क पर भी जा सकेंगे। विभाग का दावा है कि वहां के लोकल लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है।