ACCIDENT : फोरलेन के सर्विस रोड पर भिलाई-तीन सड़क हादसे में युवक की मौत : दूसरी घटना में 11 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

 घटना में 11 लोग घायल
 | 
photo

File photo

फोरलेन के सर्विस रो पर भिलाई-तीन सड़क हादसे में युवक की मौत : दूसरी घटना में 11 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

भिलाई | जगजीत सिंह | फोरलेन के सर्विस रोड पर भिलाई-तीन में पालिका बाजार के पास बुधवार दोपहर बोलेरो वाहन की ठोकर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विक्की कन्नौजे(25) पुत्र राकेश कन्नौजे भिलाई-तीन मस्जिद के पीछे टप्पा तालाब पार का रहने वाला था। वहीं बुधवार की सुबह जामगांव एम व मोतीपुर के मध्य दो कार व सूमो आपस में टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ी पलट गई। इनमें सवार 11 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक विक्की कन्नौजे अपनी मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी पालिका बाजार के पास सर्विस लेन पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। विक्की के सिर पर गंभीर चोट आने से काफी ज्यादा खून निकला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद बोलेरो चालक वहां से भाग निकला। भिलाई-तीन पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेजकर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि विक्की कन्नौजे जीई रोड पर कुंदरा पारा के समीप अपने चाचा के वेल्डिंग दुकान में काम करता था। हाल ही में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए कुंदरापारा बस्ती को बेदखल करने की हुई कार्यवाही से उसकी दुकान बंद हो गई।

पाटन बुधवार की सुबह जामगांव एम व मोतीपुर के मध्य दो कार व सूमो आपस में टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ी पलट गई। कार में सवार किसी को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन दोनों गाड़ी के परखधो उड़ गए॥

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता अंशु रजक मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि सूमो में 11 लोग सवार थे। जो मजदूरी करने रायपुर जा रहे थे।

सूमो रनचिरई बालोद का बताया जा रहा। वहीं कार में सवार तीन महिला, एक पुरुष व दो बधो करहीभदर बालोद जा रहा था। सभी को सामान्य चोटे आई है।