बटन मशरूम की खेती से होगा दुगुना मुनाफा, कम लागत में कमा सकते लाखो रुपये, जानिए मशरूम की खेती करने का सही और आसान तरीका

बटन मशरूम की खेती से होगा दुगुना मुनाफा
 | 
1

Photo by google

बटन मशरूम की खेती से होगा दुगुना मुनाफा, कम लागत में कमा सकते लाखो रुपये, जानिए मशरूम की खेती करने का सही और आसान तरीका

बटन मशरूम की खेती से होगा दुगुना मुनाफा, कम लागत में कमा सकते लाखो रुपये, जानिए मशरूम की खेती करने का सही और आसान तरीका। किसानों को परंपरागत फसलों की खेती के साथ ही अन्य लाभकारी फसलों की खेती भी करनी चाहिए। आधुनिक समय में यदि किसान बाजार की मांग को ध्यान में रखकर खेती करें तो उन्हें काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज देश के कई किसान लाभकारी फसलों की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा मुनाफा हो रहा है। आइये जानते है कैसे आप मशरूम की खेती करके लाखो रुपये की कमाई कर सकते है।

बटन मशरूम की खेती करके कमाए लाखो रुपये

आपकी जानकारी के लिए बता दे सफेद मशरूम जो आकृति में बटन के समान दिखाई देता है। इसलिए इसे बटन मशरूम (Button Mushroom)के नाम से जाना जाता है। यह मशरूम शुरुआत में बटन के आकार के समान छोटे व मोटे तने वाले होते हैं। जब ये पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाते हैं तो ये छतरीनुमा आकृति के रूप में दिखाई देते हैं। बटन मशरूम एक शीतकालीन छत्रक है। मैदानी इलाकों में इसकी खेती सर्दियों के मौसम में की जाती है। बटन मशरूम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा के अलावा इसमें कैलोरी मात्रा कम होती है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। आइये जानते है मशरूम की खेती करने के लिए किन किस्मो को उपयोगी लाया जा सकता है।

बटन मशरूम की खेती के लिए खास किस्मो का चयन

अगर आप भी बटन मशरूम की खेती (Button Mushroom Cultivation) करना चाहते है तो आप खास किस्मो की मशरूम का चुनाव करके अधिक से अधिक उत्पादन करके खेती कर सकते है। बटन मशरूम की दो प्रजातियां बेहतर मानी जाती है। इसमें एगेरिकस बाइस्पोरस के तहत इसकी M.S.-39, एन.सी.एस.-6 और N.C.S.-11 प्रभेद किस्म अच्छी किस्मे मानी जाती है। वहीं एगेरिकस बाइटोरकस प्रजाति के प्रभेद एन.सी.बी.-1, एन.सी.बी.-6 और एन.सी.बी.-13 बेहतर उत्पादन के लिए पहचानी जाती है। आप भी इन खास किस्मो की खेती करके अधिक उत्पादन करके लाखो रुपये की कमाई कर सकते है। आइये जानते है आप बटन मशरूम की खेती किस मौसम में सही तरीके से करके लाखो रुपये की कमाई कर सकते है।  

maxresdefault 2023 03 14T122209.993

बटन मशरूम की खेती के लिए जानिए कैसी होनी चाहिए जलवायु

अगर आप भी अधिक से अधिक कमाई करना चाहते है तो बटन मशरूम की खेती (Button Mushroom Cultivation) के लिए ठंडी जलवायु अच्छी रहती है इसलिए इसकी खेती सर्दियों के मौसम में करना बेहतर होता है। इसकी खेती के लिए 22 से लेकर 25 सेंटीग्रेट तापमान अच्छा रहता है। हांलाकि कोल्ड स्टोरेज सुविधा हो तो इसकी खेती साल के 12 महीने की जा सकती है। आपको बताते है कैसे आप भी आसान तरीके से खेती करके मालामाल बन सकते है।

बटन मशरूम की खेती करने का आसान तरीका

आपकी जानकारी के लिए बताते है Button Mushroom Cultivation बटन मशरूम का कम्पोस्ट तैयार करने के लिए कम से कम 5 क्विंटल सूखा गेहूं का भूसा होना चाहिए। वैसे किसान अपनी आवश्यकतानुसार गेहूं का भूसा कम्पोस्ट तैयार करने में उपयोग कर सकते है। गेहूं की चापड़ बटन मशरूम का कम्पोस्ट बनाने के लिए 100 किलोग्राम सूखे भूसे के लिए 15 किलोग्राम चापड़ का उपयोग किया जाता है। बटन मशरूम (Button Mushroom) का कम्पोस्ट बनाने में 100 kg सूखे भूसे में कम से कम एक kg 800 gram यूरिया ,3 किलोग्राम 500 gram जिप्सम के अलावा तीन बांस की लकड़ी या लोहे के बोर्ड जिसमें दो बोर्ड की ऊंचाई 1.5 मीटर व लंबाई आवश्यकतानुसार और एक बोर्ड की ऊंचाई 1.5 मीटर और चौड़ाई एक मीटर होनी चाहिए। जानिए मशरूम के सेवन से शरीर में क्या क्या फायदे मिल सकते है।

बटन मशरूम की खेती कैसे करें

मशरूम के सेवन से होने वाले लाभ

मशरूम के सेवन से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। बटन मशरूम में फाइवर की मात्रा अच्छी खासी होती है। इसके अलावा मशरूम में सेलेनियम, पोटैशियम, vitamin -डी, प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। मशरूम के सेवन स्वास्थ्य वजन को कंट्रोल करता है। मशरूम के सेवन से स्मरण शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। मशरूम का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर में खून की कमी, दिल और हडि्डयों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।Betul samachar