Mango soaked in water: पानी में भिगोकर खाएंगे आम तो मिलेंगे ये फायदे,जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

पानी में भिगोकर खाएंगे आम तो मिलेंगे ये फायदे
 | 
2

Photo by google

Mango soaked in water: पानी में भिगोकर खाएंगे आम तो मिलेंगे ये फायदे,जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Mango soaked in water:पानी में भिगोकर खाएंगे आम तो मिलेंगे ये फायदे,जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे । अगर आप आम को खरीदकर सीधे खाने लगते हैं तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आम को खाने से पहले पानी में रखना फायदेमंद होता है। इससे शरीर कई तरह की समस्याओं से बचा रहता है। बता दे रसीले आम जितना पौष्टिक होता है, उतना ही पोषक तत्‍वों से भरपूर भी आयरन, विटामिन A, C, फाइबर,सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम का आम सोर्स है।

आम खाने से शरीर की इम्‍यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, डाइजेस्टिव सिस्‍टम बेहतर तरीके से काम करता है और आंतों की सेहत भी सुधरती है। हालाकि आम को खाने से पहले उसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम को 30 मिनट पानी में रखने के बाद खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.आइये जानते है क्यों और इससे होने वाले फायदों के बारे में…..

आम को पानी में भिगोकर खाएंगे तो मिलेंगे ये फायदे

  1. आम को खाने से पहले उसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। ऐसा करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
  2. जब आप छोटे रहे होंगे तो देखा होगा कि ज्यादा आम खाने वाले बच्चों को फोड़े ज्यादा निकलते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि आम खाने से कई लोगों को पिंपल्स, एक्ने या स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है।
  3. आम खाने के बाद शरीर का टेंपरेचर काफी हद तक बढ़ जाता है। अगर आम पानी में नहीं भिगोते हैं तो थर्मोजेनिक प्रोडक्शन बढ़ जाता है और इससे एक्ने, कब्ज, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  4. आम के पेड़ में कई तरह की कीटनाशक और इंसेक्टिसाइड का इस्तेमाल होता है। आपकी बॉडी में ये जहर की तरह काम करता है। बिना भिगोए इन्हें खाने से एलर्जी, स्किन इरिटेशन या दूसरी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सिर दर्द, मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  5. आम में फाइटो केमिकल्स काफी मजबूत होते हैं. ऐसे में इन्हें पानी में रखने से ये पानी सोखते हैं और इनका कॉन्सन्ट्रेशन कम होता है, जिससे ये नेचुरल फैट बस्टर के तौर पर काम करते हैं। ऐसे में मीठे आम फैट बर्न करने में आपकी हेल्प करता है।

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। समाचार इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें।साभार - betul samachar