दुनिया का सबसे महंगा आम, जिसकी कीमत जान आपके भी उड़ जायेगे होश, जाने इस आम की खुबिया

दुनिया का सबसे महंगा आम
 | 
1

Photo by google

दुनिया का सबसे महंगा आम, जिसकी कीमत जान आपके भी उड़ जायेगे होश, जाने इस आम की खुबिया

 दुनिया का सबसे महंगा आम: दुनिया का सबसे महंगा आम, जिसकी कीमत जान आपके भी उड़ जायेगे होश यह बात आप भी जानते है की भारत में फलों का राजा आम को कहा जाता है इसकी कई किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा आम को राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है।

जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए आपको बताते है इसकी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है

आपको जानकर हैरानी होगी की आमतौर पर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है.

image 334

भारत में सबसे महंगे आम

जाने इस आम को किस प्रकार तैयार किया जाता है इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए भी जाना जाता है। 

image 335

विदेशो में भी काफी डिमांड

विदेशो में भी काफी डिमांड है इस आम की भारत में मिलने वाले इस आम को जीआई टैग मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में अलफांसो की भारी मांग है। यूरोप और जापान के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अलफांसो की मांग बढ़ गई हैजापान में तइयो नो तमांगो आम की खेती 70 और 80 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, अधिक समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है। साभार - betul samachar