पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल

पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस
 | 
1

Photo by google

पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल

पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल। नींबू एक ऐसा फल है किसानों को ज्यादा उत्पादन के साथ आमदनी बढ़ाने में मदद करता है। क्युकी ये पूरे साल डिमांड में बना रहता है। कई राज्यों में बड़े पैमाने पर नींबू की खेती होती है, तो बदलते दौर के साथ लोग अपनी गार्डन में भी नींबू के पेड़ लगाने लगे हैं। नींबू की खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत दुनिया का सबसे अधिक नींबू उत्पादन करने वाला देश है। नींबू की खेती बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर होने के अलावा देश के अधिकांश राज्यों में नींबू उत्पादन होता है।

नींबू की खेती

पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल। नींबू की खेती इसके बीज और पौधों दोनों से शुरू की जा सकती है। पौधों की रोपाई करने से नींबू की खेती जल्दी और अच्छी होती है। नींबू के पौधों को नर्सरी से खरीदा जा सकता है। नींबू के पौधे के लिए बलुई, दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है। इसके अलावा लाल लेटराईट मिट्टी में भी नींबू की खेती हो सकती है। एक हेक्टेयर खेत में लगभग 600 नींबू के पौधों की रोपाई हो सकती है।

नींबू की खेती के लिए किस्मे और रोपाई का समय

भारत में नींबू की कई किस्मों में फ्लोरिडा रफ, करना या खट्टा नींबू और जंबीरी लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही रोजाना घरेलू उपयोग में कागजी नींबू, गलगल और लाइम सिलहट किस्म का इस्तेमाल होता है। पौधों की रोपाई के लिए जून और अगस्त के बीच की अवधि ठीक मानी जाती है। इस मौसम में नींबू का पौधा सबसे तेजी से बढ़ता है। पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल।

कितना होगा उत्पादन

पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल। नींबू की खेती से कितना होगा उत्पादन पौधा विकसित होने के बाद नींबू की देखरेख की जरूरत होती है। अच्छी देखभाल के बाद पैदावार प्रति वर्ष बढ़ती है। एक पेड़ से 20 से 30 किलो नींबू उत्पादन होता है। मोटे छिलके वाले नींबू की उपज 30 से 40 किलो तक हो सकती है। आम तौर से मंडी में नींबू का रेट 40 से 70 रुपए किलो होता है, लेकिन गर्मियों में गुणवत्ता के आधार पर इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।

नींबू से कितनी होगी कमाई

नींबू का पौधा लगभग 10 वर्ष तक फल देता है। रोपाई के लगभग 3 साल बाद बड़े होने वाले नींबू के पौधे में फल अच्छी तरह लगने लगते हैं। पूरे साल नींबू पैदा होता है। अनुमान के मुताबिक एक एकड़ खेत में नींबू के पौधों की रोपाई करने पर सालाना लगभग 4 से 5 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं। पूरे साल डिमांड में बने रहने वाले नींबू की खेती से आप साल भर में हो जाएंगे रईस,जानिए इसके खेती की डिटेल।साभार - betul samachar