कम लागत में गाय के गोबर से शुरू करे यह खास बिज़नेस, हर महीने कमा सकते दुगुना अधिक मुनाफा, इस आसान तरीके से व्यवसाय की शुरुवात

कम लागत में गाय के गोबर से शुरू करे यह खास बिज़नेस, हर महीने कमा सकते दुगुना अधिक मुनाफा
 | 
1

Photo by google

कम लागत में गाय के गोबर से शुरू करे यह खास बिज़नेस, हर महीने कमा सकते दुगुना अधिक मुनाफा, इस आसान तरीके से व्यवसाय की शुरुवात

Business Ideas : कम लगत में गाय के गोबर से शुरू करे यह खास बिज़नेस, हर महीने कमा सकते दुगुना अधिक मुनाफा, इस आसान तरीके से व्यवसाय की शुरुवात। अगर आप भी कोई बिज़नेस करने का प्लान बना रहे है तो आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। आज के समय में हर कोई अपना खुद का काम बिजनेस या कारोबार करना चाहता है। सही आईडिया और रणनीति नहीं होने के कारण लोग स्वयं का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते। आज हम आपको ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ऐसे बिजनेस बताने जा रहे है जिससे आप कम लागत में आप घर बैठे हर महीने मोटी कमाई कर सकते है। जानिए कैसे। ……

गाय के गोबर का बिज़नेस कैसे करे शुरू

अगर आप भी कोई बिज़नेस करना चाहते है तो आप गाय के गोबर (Cow dung)का बिज़नेस शुरू कर सकते है। गाय के गोबर से कई चीजें बनाई जा रही है और इसके सही इस्तेमाल से अच्छी कमाई भी की जा सकती है। इस समय देश में कई जगहों पर गाय के गोबर से कागज, पेंट्स और वेजिटेबल डाई बनाए जाते हैं। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से वैदिक पेंट बनाया है। आइये जानते है कैसे आप गाय के गोबर से बिज़नेस करके मालामाल बन सकते है।

गाय के गोबर से कागज बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बताते है अगर आप भी बिज़नेस करना चाहते है तो आप गाय के गोबर (Cow dung) से कागज बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गाय के गोबर से पेपर बनाने की विधि बताई गई है। आपको बता दे गाय के गोबर (Cow dung) से हैंडमेड पेपर तैयार किया जा रहा है। इस पेपर की क्‍वालिटी बहुत अच्‍छी है। इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। आज के समय कई शहरों में प्‍लास्‍टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में पेपर के कैरी बैग अच्‍छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप भी गाय के गोबर (Cow dung) से कागज बनाकर बिज़नेस की शुरुवात करके लाखो रुपये की कमाई कर सकते है।

बिज़नेस को शुरू करने के लिए दी जाती सब्सिडी

अगर आप भी गाय के गोबर (Cow dung)का बिज़नेस करने का सोच रहे तो आप इससे लाखो रुपये की कमाई कर सकते है यदि आप गोबर से पेपर बनाने का प्लांट डालने की सोच रहे हैं तो इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए सब्सिडी भी दी जा सकती है। आप 5 लाख से लेकर 25 लाख तक पेपर प्लांट में लगा सकते हैं। गाय के गोबर (Cow dung) से कागज बनाने वाले प्लांट लगाने के लिए 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। एक प्लांट से 1 माह में एक लाख कागज के बैग तैयार किए जा सकते है। आइये जानते है कैसे आप गाय के गोबर (Cow dung) से बिज़नेस करके अधिक मुनाफा कमा सकते है।

12649 gaykagobar

गाय के गोबर से बनाये कागज और विजिटेबल डाई

आपकी जानकारी के लिए बता दे यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए कम खर्च में सबसे अधिक खाद का सही बिज़नेस कर सकते है। एक ओर जहां सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है, वहीं जैविक खेती बढ़ने से गोबर के खाद की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में आप गोबर से खाद का बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गोबर (Cow dung) से अच्छी खाद डेढ़ से दो महीने में बनकर तैयार हो जाती है। कागज और विजिटेबल डाई बनाने के लिए सरकार 5 रुपये प्रति kg की दर से किसानों से गोबर खरीद सकती है। एक जानवर से एक दिन में 8-10 kg गोबर मिल सकता है। ऐसे में, किसानों को अपनी मवेशियों से रोजाना कम से कम 50 रुपये तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। आइये बताते है गाय के गोबर का इस्तेमाल कैसे मालामाल हो सकते है।

गाय के गोबर से वेजिटेबल डाई बनाने जाते है

आपको बताते है गाय के गोबर (Cow dung) से पेपर बनाने के साथ-साथ वेजिटेबल डाई बनाने का business भी शुरु किया जा सकता है। यह दोनों कारोबार एक साथ चल सकते हैं। गोबर से कागज बनाने लायक सिर्फ 7% मटेरियल ही निकलता है, जबकि 93% मटेरियल बच जाता है। इसका उपयोग वेजिटेबल डाई बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। ये वेजिटेबल डाई पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। वेजिटेबल डाई को बेचकर भी हर महीने आप तगड़ी कमाई कर सकते है।

गाय के गोबर से वैदिक पेंट बनाया जाता है

जानकारी के लिए बताते है अगर आप भी गाय के गोबर (Cow dung)का बिज़नेस करना चाहते है। आप लोगों को अब तक नहीं पता है गाय के गोबर से पेंट भी बनाया जा सकता है। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से ‘वैदिक पेंट’ बनाया है। डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुख जाता है। ऐसे में यदि आपके पास गाय और भैंस है तो आप खादी ग्रामोद्योग को गोबर बेचकर भी कमाई कर सकते है।साभार - betul samachar