World’s smallest country Molossia : यहाँ खुद राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को भ्रमण -जाने और खास बातें -

राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को भ्रमण -जाने और खास बातें -
 
 | 
-

Photo by google

World’s smallest country Molossia : यहाँ खुद राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को भ्रमण -जाने और खास बातें -

Global Hindi Desk : दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में चीन और भारत का नाम आता है। जहां प्रत्येक देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा एजेंसियों, सेना, कमांडो और पुलिस द्वारा की जाती है। इनकी कारें भी बुलेट प्रूफ होती हैं। आज हम आपको आबादी के हिसाब से दुनिया के सबसे छोटे देश (World’s smallest country Molossia) मोलोसिया नाम के देश के बारे में बताने जा रहे हैं, यहां के राष्ट्रपति खुद पर्यटकों को अपना देश घुमाते हैं।

मोलोसिया अमेरिका के नेवादा राज्य (US state of Nevada) के पास स्थित एक देश है। खास बात यह है कि इस देश की कुल आबादी महज 33 लोगों की है और इन 33 लोगों में जानवर भी हैं। देखा जाए तो हमारे देश में एक परिवार के सदस्यों की कुल संख्या इतनी है जितनी मोलोसिया कहे जाने वाले इस देश में है।

हाल ही में, मोलोसिया नामक इस देश ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं, हालांकि अभी तक कई देशों की सरकारों द्वारा आधिकारिक रूप से इस देश को आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी मोलोसिया के राष्ट्रपति इसे एक देश की तरह पिछले 40 वर्षों से चला रहें है और यह देश दुनिया के सबसे छोटे देश (World’s smallest country Molossia) के रूप में एक्सिस्ट करता है

मोलोसिया (Molossia) देश की स्थापना कैसे हुई

World's smallest country Molossia : यहाँ खुद राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को सैर !
दुनिया के सबसे छोटे देश मोलोसिया (World’s smallest country Molossia) की स्थापना के सन्दर्भ में जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक, 26 मई 1977 को केविन बॉ नाम के एक निवासी ने अपने दोस्त जेम्स स्पीलमैन के साथ मिलकर इस जगह को अमेरिका से अलग देश बनाने की सोची और मोलोसिया नाम के इस देश की स्थापना की।

World's smallest country Molossia : यहाँ खुद राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को सैर !
कुछ समय बाद जेम्स इस जगह को छोड़कर यूरोप में जा बसे। लेकिन शुरू से ही देश के राष्ट्रपति रहे केविन ने खुद को देश का तानाशाह घोषित कर दिया। केविन की पत्नी को इस देश की प्रथम महिला होने का दर्जा प्राप्त है। यहां रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन के रिश्तेदार हैं। इस देश की अपनी कानून व्यवस्था है और इसकी अपनी वालोरा (VALORA) Currency भी है।

World's smallest country Molossia : यहाँ खुद राष्ट्रपति करवाते हैं पर्यटकों को सैर !
कई पर्यटक इस देश के बारे में घूमने और इसके बारे में जानने के लिए यहाँ आते हैं तो अन्य देशों की तरह पर्यटकों को अपने पासपोर्ट पर इस देश की मुहर लगवानी पड़ती है और यहाँ आतें ही मोलोसिया के बैंकों में मुद्रा विनिमय करना पड़ता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आने वाले पर्यटकों को खुद राष्ट्रपति केविन द्वारा देश की इमारतों और सड़कों को भ्रमण कराया जाता है। क्रेडिट - ग्लोबल हिंदी