फिल्म अभिनेता रजा मुराद विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में किरदार निभा रहे -

फिल्म अभिनेता रजा मुराद विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में किरदार 
 
 | 
Raza Murad

File photo

रामपुर जिले मे फिल्म अभिनेता रजा मुराद विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में किरदार निभा रहे है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले मे फिल्म अभिनेता रजा मुराद विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में किरदार निभा रहे है। वो रामपुर आए है। रज़ा मुराद में मीडिया में पहली बार अपना सही नाम बताया है। 

उन्होंने दस्तावेजों के हवाले से अपना सही नाम बताया है और अपना नाम ओर काम दोनो का कनेक्शन भगवान राम से जुड़ाव भी बताया। रजा मुराद और राम का कनेक्शन जानकर आप खुद हैरत में पड़ जाएंगे अब इसको संयोग कहे या कुछ और लेकिन रज़ा मुराद के दावे से आप हेरात में पड़ जाएंगे। रामपुर में पैदा हुए रज़ा मुराद का असली नाम रज़ा अली मुराद है। रज़ा मुराद ने कहना है कि रामपुर से लेकर उनके फिल्मी कामयाबी तक उनका सीधा कनेक्शन राम से रहा है। 

उनको पहली फ़िल्म देने वाले डायरेक्टर बाबू राम इशारा थे। उनकी सबसे बड़ी सुपर हिट फिल्म भी राम तेरी गंगा मैली थी।  उनकी राम लखन हो या रामलीला भी सुपर डुपर हिट थी। उनके नाम के तीनों अक्षरों का पहला शब्द मिला दे तो राम आ जाता है। और तो और राम की नगरी अयोध्या से उनका जुड़ाव ओर सालो से अयोध्या की रामलीला के मच पर किरदार करना संयोग नही तो ओर क्या है।