MP: अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त

 अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त
 
 | 
ashok singh

File photo

ग्वालियर के अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त

भोपाल,15 सितंबर 2021

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। 

श्री सिंह प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर भी अपना दायित्व निभा रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन कोषाध्यक्ष का भी दायित्व निभा रहे थे।

श्री जैन ने पारिवारिक कारणों के चलते कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री जैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष यथावत बने रहेंगें।

congress