MP: सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खेला गरबा,कांग्रेस ने कसा तंज,शेयर किया ये वीडियो -

कांग्रेस ने कसा तंज, शेयर किया ये वीडियो -
 
 | 
photo

File photo

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खेला गरबा, कांग्रेस ने कसा तंज, शेयर किया ये वीडियो -

भोपाल । अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गरबा खेलने की वजह से सुर्खियों में हैं. मंगलवार देर शाम सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक दुर्गा पंडाल में पहुंची, जहां उन्होंने देवी दर्शन किये. यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया. दूसरी तरफ़ कांग्रेस को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसने का एक और मौका मिल गया।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी आपको स्वस्थ देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है. आज आप गरबा खेलती नज़र आयीं. बस जब जनता तकलीफ़ में होती है, आपको पुकार रही होती है तो आपको बीमार देखते हैं, व्हीलचेयर पर देखते हैं या सहारे से चलते हुए देखते हैं तो बड़ा दुःख होता है. ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे।

बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाये थे कि व्हीलचेयर पर चलने वाली सांसद इतनी फुर्ती से बास्केटबॉल कैसे खेल लेती हैं. तब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया था कि उनकी रीढ़ की हड्डी में जो समस्या है उसमें उन्हें तेज़ चलने, सीढ़ी उतरने और चढ़ने या ऊपर-नीचे जाने में समस्या होती है लेकिन समतल जगह पर चलने में उन्हें दिक्कत नहीं होती है।