अपडेट : नोवल कोरोना वायरस बुधवार 13 अक्टूबर 2021 मीडिया बुलेटिन -

वर्तमान में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 110 है -
 
 | 
corona virus

File photo

कोविड-19 मीडिया बुलेटिन दिनांक 13.10.2021 समय सायं 06:00 बजे तक

भोपाल। प्रदेश में आज बुधवार दिनांक तक कोविड-19 जाँच हेतु लिये गये कुल सैम्पलों की संख्या 19298239 है। कुल 792657 पॉजीटिव प्रकरण पाये गये जिनमें से 782024 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हुए हैं तथा 10523 की मृत्यु हुई है। वर्तमान में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 110 है।

 आज बुधवार दिनांक 13:10. 2021 को 4 भोपाल, 3 राजगढ़ तथा इंदौर, उज्जैन एवं विदिशा में एक-एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं, जिनकी कुल संख्या 10 है, तथा पॉजीटिविटी दर 0.01 प्रतिशत है। 

आज बुधवार को प्रदेश में 9 रोगी स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए। आज 56351 जाँचें की गई हैं। प्रदेश में 1596 फीवर क्लिनिक एक्टिव है 104 तथा 181 हेल्पलाईन नम्बर पर कुल 52176 रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया।

• जिलेवार वैक्सीनेशन का डाटा निम्नानुसार है -

update