278 वे दिन किसान नेता संत कुमार पटेल के नेतृत्व में जारी रहा धरना-

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह
 | 
Shiv singh

File Photo

दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 278वे दिन ग्राम बिहरा में  किसान नेता संत कुमार पटेल के नेतृत्व में  दिया गया धरना।

रीवा 7 अक्टूबर 2021..संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 278वे दिन ग्राम बिहरा में  किसान नेता संत कुमार पटेल के नेतृत्व में  दिया गया धरना। धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा। धरने में प्रमुख रूप से किसान श्यामलाल द्विवेदी जियालाल साकेत रमाकांत सिंह निर्भय पटेल राजबहोर सिंह बाल्मिक सिंह रत्नेश सिंह अशोक पांडे सुतीक्षण द्विवेदी तेजभान सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे धरने का संचालन किसान नेता अभिषेक कुमार पटेल ने किया धरना दे रहे किसानों ने कहा कि मोदी हुकूमत चाहे जितने हथकंडे अपना ले किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है बिल वापसी के बाद ही घर वापसी करेगा।