आरोप : आजीविका मिशन में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार एव अनियमितता -

आजीविका मिशन में 50% कमीशन के साथ चल रहे हैं समूह -
 
 | 
photo

 File photo

आरोप: आजीविका मिशन में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार एव अनियमितता -

हनुमना। जहां एक और सरकार भ्रष्टाचार को कम करने का दावा करते हैं। वही नए-नए भ्रष्टाचार एवं घोटाले सामने आए हैं  ऐसा ही ताजा मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हनुमना आजीविका मिशन द्वारा समूह गठन के नाम पर व्यापक पैमाने पर अनियमितता किया गया व मनमानी एवं फर्जी तरीके से स्व सहायता समूह का गठन कर बैंकों से समूह के नाम पर कर्ज लेकर लाखों रुपए का बंदरबांट भी कर लिया गया। 

इसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा सीईओ जनपद हनुमना से कर कार्यवाही की मांग की है।इस संबंध में शिकायतकर्ता करना का आरोप है।

अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से जनपद हनुमना के ग्राम पंचायत ऊपरवार में शासन के निर्धारित नियमों की अनदेखी कर कई पंचायतों  में जरूरत से ज्यादा  समूह का गठन कर। व्यापक पैमाने पर अनियमितता किया गया वहीं समूह के नाम पर बैंकों से कर्ज लेकर  लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि समूह के बीच एक महिला बीडीसी बनकर सारी राशि का बंदरबांट कर लिया जाता है।वही कार्यरत आजीविका मिशन द्वारा 15000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जहा 50% छूट के साथ ऋण वितरित कर कागज में 3 से 5 लाख तक का बंदरबांट कर लिया गया। एक महिला ने तीन तीन समूहों के सदस्य है। काम कर रही है वॉइस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई समूहों में शासकीय कर्मचारी के सदस्य बने हुए है।

जिस नाराजी करते हुए शिकायतकर्ता ने सीईओ जिला पंचायत रीवा का ध्यान आकर्षित कराकर आजीविका मिशन हनुमना द्वारा स्व सहायता समूह गठन के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।