श्रद्धालुओं के भरी पिकअप वाहन पलटा,19 लोग घायल जानिए -

श्रद्धालुओं के भरी पिकअप वाहन पलटा,19 लोग घायल
 | 
satna accident

File Photo

सतना मे श्रद्धालुओं के भरी पिकअप वाहन पलटा, 19 लोग घायल -

सतना। मध्यप्रदेश सतना के मैहर मां शारदे के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर की बताई जा रही है।

 घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। वही 2 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह सभी यात्री शहडोल के बताए जा रहे हैं। ये सभी मंगलवार को शहडोल से मैहर के लिए रवाना हुए थे। सभी यात्री मां शारदा के दर्शनों के लिए आ रहे थे तभी रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के पास देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 

स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने की वजह से सतना जिला अस्पताल रिफर किया गया है।