हनुमना में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने दिलाईं शपथ हुआ सहभोज -

प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने दिलाईं शपथ हुआ सहभोज -
 
 | 
photo

File photo

हनुमना में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने दिलाईं शपथ हुआ सहभोज -

हनुमना - नगर परिषद हनुमना के डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिस में उपस्थित लोगों को सामूहिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज में पत्तल दोना के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

1

 इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद हनुमना श्री अरुण कुमार त्यागी द्वारा कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के साथ मिलकर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें दोना पत्तल के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णत प्रतिबंधित करने हेतु शपथ दिलाई गई उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ उपयंत्री अनिल कुमार मिश्रा मिश्रा एवम निकाय सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बाददाता सम्पति दास गुप्त से इस विषय पर चर्चा करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरुण त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समूचे नगर में सूचना प्रसारण यंत्र के माध्यम से लोगों को जहां जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है वहीं गणमान्य नागरिकों विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भी नगर को पूर्णता प्लास्टिक कचरा मुक्त करने का संकल्प के साथ हमारी पूरी टीम जुटी हुई है।