अनियंत्रित तेज रफ्तार बस पलटी, 30 घायल, 8 गंभीर -
अनियंत्रित तेज रफ्तार बस पलटी
Oct 13, 2021, 16:39 IST
| File Photo
अनियंत्रित तेज रफ्तार बस पलटी, 30 घायल, 8 गंभीर -
सतना - जिले के उचेहरा नागौद मार्ग पर हत्था बाबा मंदिर सूखा नाला के पास एक तेज रफ्तार बस क्रमांक MP19P0149 पलट गई. जिसमें लगभग 30 लोग घायल हो गए. वहीं 8 को गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची उचेहरा पुलिस घायलों को राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया।
शहडोल से मैहर जा रहे कल रात नारायणपुर के पास श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया।