सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति उमरिया द्वारा भव्यता के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व -

उमरिया द्वारा भव्यता के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व -
 
 | 
photo

File photo

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति उमरिया द्वारा भव्यता के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व -

उमरिया। मध्यप्रदेश उमरिया में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति  के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं संयोजक शंभू लाल खट्टर ने संयुक्त रुप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत वर्षों की भांति परंपरा अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व स्थानीय मंगल भवन के प्रांगण में  भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

असत्य पर सत्य की जीत एवं अंधकार से प्रकाश  की ओर ले जाने वाला यह धार्मिक पर्व भगवान श्री राम जी ने अहंकार का प्रतीक रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की और जनमानस नवरात्रि के अवसर पर माता रानी की पूजा पाठ करके त्यौहार मनाते हैं।

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा विशालकाय रावण का पुतला दहन,भगवान श्री राम एवं रावण युद्ध का मंचीय कार्यक्रम इसके पश्चात शानदार आतिश बाजी एवं भजनगीतों का  कार्यक्रम रखा गया है ।

समिति की ओर से सभी जिले, नगर वासियों एवं धर्मावलंबियों से आग्रह है की सपरिवार स्थानीय मंगल भवन पहुंच कर दशहरा पर्व को भव्यता प्रदान कर माता रानी एवं भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करें, साथ ही शासन एवं प्रशासन की कोविड-19 गाइडलाइन का पलन करे।