COVID - 19 : 24 घंटों में मिले कोरोना के 1033 नए मरीज, 512 केस इंदौर से

24 घंटों में मिले कोरोना के 1033 नए मरीज
 | 
corona virus

File photo

24 घंटों में मिले कोरोना के 1033 नए मरीज, 512 केस इंदौर से

भोपाल, 06 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश MP में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 1033 नए केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। यहां एक ही दिन में 512 नए केस पाए गए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। MP के भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल एम्स और आइशर हेल्थ सेंटर के 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। शिवपुरी में एसपी राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। जबलपुर में 70 नए केस सामने आए हैं।

MP : 24 घंटों में मिले कोरोना के 1033 नए मरीज

कोरोना के नए संक्रमितों के सामने आने से प्रदेश MP में संक्रमण दर बढ़कर 1.47% हो गई है। एक्टिव केस 2475 हो हैं। महामारी पर काबू पाने के लिए संक्रमण दर का 1% प्रतिशत से कम रहना जरूरी होता है। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। MP सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 49 दिन बाद फिर कुछ पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दोपहर में अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। MP के इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का और कड़ाई से पालन करवाने को कहा है।

MP के ग्वालियर में 97 नए पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में जेएएच के वरिष्ठ चिकित्सक की गोवा से लौटी डेंटिस्ट बेटी भी शामिल है। जवाहर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप राठौड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम और उनके तीन दोस्त भी पॉजिटिव मिले हैं। क्राइम ब्रांच के तीन जवान और संक्रमित निकले हैं। अब तक 14 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 एएसआई शामिल हैं। वायु सेना परिसर में बनी मैस में पदस्थ 44 साल के कैटरिंग स्टाफ रविकांत संक्रमण की चपेट में हैं। बीएसएफ के डॉक्टर सहित 6 जवान भी संक्रमित हो गए हैं।

MP के शिवपुरी में 12 नए केस मिले हैं। भिंड व दतिया में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। होशंगाबाद में 6 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 15 साल का टीनएजर भी है। 5 संक्रमितों में से 3 की उम्र 24 से 26 साल है। 2 लोग 57 साल के हैं। उज्जैन में 35 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें दो साल की दो बच्चियां भी कोविड पॉजिटिव आई हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 92 पर पहुंच गई है। 8 दिसंबर से अब तक 106 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। रतलाम में 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 6 साल का बच्चा और 15 तथा 17 साल के टीनएजर्स भी हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाके जावना पिपलोदा में भी मरीज मिले हैं।