नगरीय निकाय निवार्चन में जिले के 3 लाख 83 हजार मतदाता डालेगें वोट...

नगरीय निकाय निवार्चन में जिले के 3 लाख 83 हजार मतदाता डालेगें वोट
 | 
1

File photo

नगरीय निकाय निवार्चन में जिले के 3 लाख 83 हजार मतदाता डालेगें वोट

सतना मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रमानुसार सतना जिले के कुल 3 लाख 83 हजार 243 मतदाता जिले की 12 नगरीय निकाय चुनाव में वोट डालेंगे। इन मतदाताओं में 1 लाख 98 हजार 503 पुरुष, 1 लाख 84 हजार 723 महिलाएं और 17 अन्य मतदाता शामिल हैं।

जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कुल 537 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नगरीय निकायवार की स्थिति में नगर पालिक निगम सतना में कुल 2 लाख 14 हजार 188 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 1 लाख 10 हजार 995 पुरुष, 1 लाख 03 हजार 183 महिला एवं 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में 290 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। नगर पालिका परिषद मैहर में कुल 45 हजार 223 मतदाता वोट डालेंगे।

जिनमें 23 हजार 131 पुरुष और 22 हजार 89 महिला तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। यहां 56 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। नगर परिषद अमरपाटन के 23 मतदान केन्द्रों में 15 हजार 201 मतदाता वोट करेंगे। जिनमें 7802 पुरुष और 7399 महिला शामिल हैं। नगर परिषद नागौद के 23 मतदान केन्द्रों में 15 हजार 730 मतदाता मतदाता वोट करेंगे।

जिनमें 8156 पुरुष और 7574 महिला शामिल हैं। नगर परिषद कोठी के 15 मतदान केन्द्रों में 7740 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3783 पुरुष और 3656 महिला शामिल हैं। नगर परिषद जैतवारा के 15 मतदान केन्द्रों 8426 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 4331 पुरुष, 4095 महिला शामिल है। नगर परिषद उचेहरा के 19 मतदान केन्द्रों में 14 हजार 399 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 7369 पुरुष और 7027 महिला मतदाता 3 अन्य मतदाता शामिल हैं।

नगर परिषद रामनगर के 26 मतदान केन्द्रों में 18095 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 9230 पुरुष एवं 8865 महिला शामिल हैं।, नगर परिषद रामपुर बघेलान के 15 मतदान केन्द्रों में 10485 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 5379 पुरुष, 5106 महिला मतदाता है। नगर परिषद कोटर के 15 मतदान केन्द्रों में 6416 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3295 पुरुष, 3121 महिला मतदाता शामिल है। नगर परिषद बिरसिंहपुर के 15 मतदान केन्द्रों 10903 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 5776 पुरुष और 5127 महिला शामिल है। नगर परिषद चित्रकूट के 25 मतदान केन्द्रों में 16737 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 9256 पुरुष एवं 7481 महिला मतदाता शामिल है।साभार