अफ्रीका से तीन चरणों में भारत लाएं जाएंगे और 80 चीते,कूनो पार्क में चार और छोड़े जाएंगे -

कूनो पार्क में चार और छोड़े जाएंगे -
 
 | 
34

File photo

अफ्रीका से तीन चरणों में भारत लाएं जाएंगे और 80 चीते, कूनो पार्क में चार और छोड़े जाएंगे -

नामीबिया से श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में आठ चीतों आने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कूनो ही नहीं बल्कि मध्‍य प्रदेश  के गांधीसागर अभयारण्य नौरादेही अभयारण्य भी इन्‍हें बसाया जाएगा। 80 चीते तीन चरणों में भारत लाए जाएंगे।

विदेश से लाए गए ये चीते सुरक्षित रहें, जल्दी प्रजनन कर सकें और देश का पर्यटन क्षेत्र फले फूले इसलिए कुनो अभयारण्य ही नहीं बल्कि अन्‍य अभयाण्‍यों में इन चीतों का छोड़ा जाएगा। अफ्रीका से चार और चीते कुनो अभयारण्‍य में छोड़े जाएंगे। विशेषज्ञ का मानना है कि कूनो में 12 चीते पर्याप्‍त हैं।