महाकाल लोक के बाद अब 'ओंकारेश्वर' की बारी, विश्व पर्यटन मंच पर उकेरने की तैयारी, 2141.85 करोड़ के होंगे काम -

मिशन 2023 से पहले 'शिव' मय होगा MP -
 
 | 
1

Photo by google

महाकाल लोक के बाद अब 'ओंकारेश्वर' की बारी, विश्व पर्यटन मंच पर उकेरने की तैयारी, 2141.85 करोड़ के होंगे काम - 

राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। 2023 विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) से पहले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ‘शिव’ मय होगा। दरअसल, महाकाल लोक (Mahakal Lok) के बाद अब ओंकारेश्वर (Omkareshwar) को विश्व पर्यटन (World Tourism) मंच पर उकेरने की कोशिश की जा रही है। ओंकारेश्वर में तेजी से काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक ओंकारेश्वर में अलग-अलग चरणों में 2141.85 करोड़ के काम होंगे। वहीं महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी शुरू हो गया है। चुनाव से पहले दूसरे चरण का निर्माण पूरा करने का टारगेट (Target) रखा गया है। इसके दूसरे चरण में 350 करोड़ का कार्य किया जाएगा।

ओंकारेश्वर में बढ़ेगी सुरक्षा: महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, बनेगी स्थाई पुलिस चौकी, नर्मदा स्नान के दौरान तैनात रहेगी होमगार्ड और गोताखोरों की टीम।

बजट (Budget) में शिवमय मध्यप्रदेश की झलक दिखेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (MP Religious Trust and Endowment Department) का बजट भी बढ़ाया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) की मंत्रियों के साथ आज हुई बैठक (meeting) में इस पर विचार विमर्श किया गया है।

2025 तक 6 मंदिरों का मेगा प्लान -
मध्यप्रदेश के प्रमुख छह मंदिरों (Temple) को सरकार संवारेगी। इसके लिए सरकार दो साल में 3 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीहोर (Sehore) के सलकनपुर दरबार (Salkanpur temple) का कायाकल्प होगा। दतिया की पीताम्बरा पीठ (Shri Pitambara Peeth), चित्रकूट (Chitrakoot) का शनिश्चरा मंदिर (Shanishchara Temple) और सतना (Satna) के मैहर मंदिर (Maihar Mandir) का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही टूरिस्ट सर्किट (Tourist Circuit) भी बनाए जाएंगे।
क्रेडिट लल्लू राम