मंदिर स्वरुप केक काटने पर भाजपा युवा मोर्चा ने केक विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जलाया -

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जलाया -
 
 | 
2

Photo by google

मंदिर स्वरुप केक काटने पर भाजपा युवा मोर्चा ने केक विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जलाया -

वरिष्ट पत्रकार सम्पतिदास गुप्ता -

हनुमना। भाजपा युवा मोर्चा मंडल हनुमना के मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शानिवर रात मे हिंदू विरोधी कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा हिन्दुओं की आस्था के केंद्र बजरंग बली महाराज के अपमान करने,व अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य पर मंदिर स्वरूप केक काटने के विरोध में हनुमना नगर मे कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन व जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

वही मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा ने कहा की कमलनाथ का असली चेहरा इस घटना से सामने आया हैं स्वयं को हनुमान जी का भक्त बताने वाले कमलनाथ का स्वांग अब ज्यादा दिन तक नही चलेगा जनता उनकी असलियत पहचान गई है ।

इस अवसर पर भाजपा हनुमना‌ मंडल महामंत्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह,मंडल मंत्री जिला कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रितेश केशरी,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लवकुश गुप्ता,महामंत्री द्वय अम्रितलाल प्रजापति,विकाश तिवारी,मंत्री गोलू शुक्ला, कार्यालय मंत्री सुनील पाल, अभिषेक शुक्ला,उमेश सिंह,सह नीति एवं शोध प्रभारी अशोक यादव,रामाधार यादव,मुनीन्द्र सोंधिया, अमन‌ सोंधिया ,पुष्पेन्द्र सिंह,दीपक सोनी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।