MP: डकैत कल्ली गुर्जर के बहनोई के घर चला बुल्डोजर -

 सिद्धनगर में अवैध रूप से बना था मकान  -
 
 | 
1

File photo

डकैत कल्ली गुर्जर के बहनोई के घर चला बुल्डोजर -

मुरैना । डकैत कल्ली गुर्जर के बहनोई गिर्राज गुर्जर के घर बुल्डोजर चलाकर नगर निगम के अमले ने उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। गिर्राज इनामी फरारी बदमाश है, उसके घर को नियमों के विपरीत निर्मित मानते हुये निगम ने कार्रवाही की है। निगम ने इस निर्माण को अवैध माना है। 

मुरैना कोतवाली क्षेत्र के सिद्धनगर में गिर्राज पुत्र दीवान सिंह गुर्जर का घर बना हुआ था। गिर्राज पर चांचुल पहाड़गढ़ निवासी ईनामी डकैत कल्ली गुर्जर को संरक्षण देने का आरोप है। कल्ली पर शिवपुरी पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ है। वहीं गिर्राज पर भी मुरैना पुलिस ने 10 हजार का ईनाम हाल ही में घोषित किया है। कुछ दिन पहले कल्ली गुर्जर ने स्थाई की टेक गांव में पहुंचकर नाबालिग से शादी करने के लिये आंतक मचाया था। नगर निगम मुरैना ने जांच के बाद यह कार्रवाही की है। नियमों के विपरीत किये निर्माण को अवैध मानते हुये जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम अमले के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं सुरक्षा के लिये शहर के तीनों थानों का पुलिस बल लगाया गया।