MP में वर्दी का खौफ: पड़ोसी पुलिस कर्मी की दबंगई! बच्चों के विवाद में महिला और बेटियों के साथ मारपीट, 2 पर FIR दर्ज -

महिला और बेटियों के साथ की मारपीट, 2  पर FIR दर्ज -
 
 | 
2

File photo

पड़ोसी पुलिसकर्मी की दबंगई! बच्चों के विवाद में महिला और उसकी बेटियों के साथ की मारपीट, दो पर FIR दर्ज -

कटनी। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भांजियों के ऊपर नजर उठाने वालों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पुलिसकर्मी वर्दी का खौफ दिखाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। मामला कटनी के एनकेजे थाना अंतर्गत खिरहनी से आया है। जहां एक पुलिसकर्मी ने बच्चों के विवाद में पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसकी बच्चियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे महिला को गंभीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

खिरहनी निवासी पीड़ित मनीषा चौधरी और अनीता चौधरी ने बताया कि उनके घर के सामने पुलिसकर्मी विनोद चौधरी रहते हैं, जो बरही थाने में पदस्थ हैं। उनके द्वारा मामूली विवाद में वर्दी का रौब दिखाते हुए हमारे साथ मारपीट की गई है। साथ ही धमकी भी दी है।

पीड़ितों ने बताया गया कि उसके भाई और पुलिस कर्मी का बेटा आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिसको रोकने के लिए जब हम मां के साथ गए तो पुलिस कर्मी ने डंडे से मारपीट कर दी। साथ ही साथ ही धमकी भी दी कि मैं पुलिस में हूं। मेरा कुछ नहीं हो सकता। वहीं मारपीट से मां को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साभार लल्लू राम।