BREAKING : MP में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ, NGT ने याचिका की खारिज

MP में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ
 | 
1

File photo

MP में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ, NGT ने याचिका की खारिज

शब्बीर अहमद, भोपाल। शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ हो गया है। एनजीटी (NGT) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शिवा मिशन ट्रस्ट की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था, प्रतिमा के चलते 15 हजार पेड़ काटे गए है। वहीं निर्माण के विरुद्ध याचिका लगाई गई थी।

बता दें कि ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर विशालकाय प्रतिमा बनाई जा रही है। एनजीटी ने पाया 36 हेक्टेयर भूमि में केवल वृक्षारोपण किया गया है। निर्माण के लिए जितने पेड़ काटे गए उससे 10 गुना ज्यादा लगाए गए है। इस आधार पर अनुमति दी गई है। मांधाता के पर्वत पर 108 फीट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय की स्थापना की जा रही है।साभार