मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्याओं के विवाह की तिथियाँ निर्धारित -

कन्याओं के विवाह की तिथियाँ निर्धारित -
 
 | 
1

File photo

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्याओं के विवाह की तिथियाँ निर्धारित -

मुरैना । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्याओं के विवाह एवं निकाह की तिथियां मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा अनुमोदित कर निर्धारित कर दी गई है। विवाह एवं निकाह की तिथियां निर्धारण के लिये कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन द्वारा प्रभारी मंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था। 

निर्धारित तिथियों के अनुसार 25,26,30 और 31 मई 2022 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। 24,26 और 29 मई को मुख्यमंत्री निकाह योजना में कन्याओं के निकाह होंगे। 

इसी तरह 06,08,11,12,13,20 और 21 जून को कन्यादान योजना में कन्याओं के विवाह होंगे। 01,11,17,22,26,29 जून 2022 को निकाह होंगे। 03,04,08,09 जुलाई 2022 को कन्याओं के विवाह होंगे। 7,14,18,24,27 सितम्बर को कन्याओं के निकाह होंगे। 02,06,12,19,26 अक्टूबर को निकाह आयोजित होंगे। 03 और 4 नवम्बर को कन्याओं के विवाह, 5,16,23,27 नवम्बर को निकाह होंगे। 02,08,09,14 और 15 दिसम्बर 2022 को कन्यादान योजना में कन्याओं के विवाह आयोजित होंगे।

 01,05,10,14,21,24 दिसम्बर को निकाह आयोजित होंगे। 
06,25,26,27 जनवरी 2023 को कन्याओं के विवाह, 02,04,08,15,16,22 जनवरी 2023 को निकाह आयोजित होंगे। 06,09,10,15,16,21,22 फरवरी 2023 को विवाह और 01,11,16,19,26 फरवरी 2023 को निकाह आयोजित होंगे। 8 और 9 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या योजना में विवाह होंगे। 01,04,08,12,15,19 और 22 मार्च 2023 को निकाह आयोजित होंगे।