दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी की पकड़ी कॉलर , सारंग और दिग्विजय में झड़प, हंगामेदार रहा जिपं चुनाव

दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी की पकड़ी कॉलर 
 | 
1

File photo

दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी की पकड़ी कॉलर , सारंग और दिग्विजय में झड़प, हंगामेदार रहा जिपं चुनाव

MP News: राजधानी भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर काफी बवाल हुआ. कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी मंत्री बिस्वास सारंग के बीच झड़प भी देखी गईं। इस हंगामे में दिग्विजय एक पुलिस कर्मी की कॉलर पकडे हुए भी देखे गए जिसको लेकर सत्ता पक्ष हमलावर हो गया है हालाँकि इस हंगामे के बीच बीजेपी के राम कुंवर गुर्जर ने जीत हासिल की है. लेकिन चर्चा का विषय परिणामों से ज्यादा धक्का मुक्की और झड़प का ही बना रहा ।

भोपाल जिला पंचायत के 10 वोटों में से राम कुंवर गुर्जर को छह और कांग्रेस की रश्मि भार्गव को सिर्फ चार वोट मिले. इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने बीजेपी पर उसके चार सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया था. दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के बाहर मोर्चा खोल रखा था .दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार को गेट पर रोक दिया. लेकिन विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्य के साथ अंदर घुस गए। जिसका दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया ।

उसके बाद सारंग भी कार में सदस्यों को ले कर जा अंदर जा रहे थे । तब दिग्विजय सिंह ने उन्हें रोका। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रोका कि कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इतने में दिग्विजय और सारंग के बीच हल्की नोकझोंक हो गई । कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा और आरिफ मसूद मौजूद रहे। भाजपा विधायकों और मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने पर दिग्विजय सिंह और आरिफ मसूद ने विरोध किया। कांग्रेस नेता भी अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ धक्कामुक्की हो गई

दोनों पक्षों ने लगाए गुंडागर्दी के आरोप
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है . विश्वास सारंग और दिग्विजय सिंह जब आमने-सामने हुए तो दोनों ओर से ‘गुंडागर्दी नही चलेगी’ के नारे लगे। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सदस्यों को सरकारी वाहनों में लाया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विधायक अंदर गए तो हंगामा हो गया
पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक और मंत्री भूपेंद्र सिंह सदस्यों के साथ सरकारी वाहनों में घुस रहे हैं. भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर चुनाव जीता। हम उन्हें उनकी कारों के साथ प्रवेश करने से रोकते हैं। इसके बावजूद विधायक रामेश्वर शर्मा अंदर चले गए। उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया?

चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में मुख्यमंत्री के इशारे पर धांधली का विरोध करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

शिवराज बोले, पूर्व मुख्यमंत्री का व्यवहार अशोभनीय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कॉलर पकड़े दिग्विज सिंह की तस्वीर की निंदा की। ये तस्वीर वायरल हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का अभद्र व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। वे पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़े हुए है। लोकतंत्र में जीत और हार होती है। लेकिन रोष ऐसा है कि आप पुलिस का कॉलर पकड़ लेते हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।साभार