परीक्षा परिणाम 2022: हायर सेकेंडरी स्कूल परिणाम 72.72 % हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54 % रहा है: स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री -

हायर सेकेंडरी स्कूल परिणाम 72.72 % हाईस्कूल परिणाम 59.54 % रहा -
 
 | 
breaking new

File photo

परीक्षा परिणाम 2022: हायर सेकेंडरी स्कूल परिणाम 72.72 % हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54 % रहा है:  स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री -

भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा।

इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 72.72 % रहा है। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54 % रहा है।

लड़कियों ने बाजी मारी -

10 वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे ने किया टॉप: 12 वीं में प्रगति मित्तल बनीं टॉपर।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

हाई स्कूल परीक्षा में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत प्रथम जिला दमोह 83.80 % तथा द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 % रहा है: स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री।