अतिक्रमण पर चला मामा का बुलडोजरः इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के पास बने अवैध निर्माण को किया जमींदोज, भोपाल में कब्जेधारियों और ननि कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा, थाने पहुंचे अतिक्रमणकारी...

इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के पास बने अवैध निर्माण को किया जमींदोज
 | 
1

File photo

इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के पास बने अवैध निर्माण को किया जमींदोज, भोपाल में कब्जेधारियों और ननि कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा, थाने पहुंचे अतिक्रमणकारी

हेमंत शर्मा/शब्बीर अहमद, इंदौर/भोपाल। एमपी में आतिक्रमणकारियों के खिलाफ मामा का बुलडोजर गरज रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल से लेकर आर्थिक राजधानी इंदौर तक आतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इंदौर नगर निगम ने अरबिंदो अस्पताल के पास बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। वहीं भोपाल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों और कब्जेधारियों के बीच जमकर बहस हुई। कार्रवाई से नाराज कब्जेधारी थाने पहुंचकर निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही निगम कर्मचारियों पर महिलाओं ने लगाया बदसलूकी का आरोप भी लगाया।

इंदौर में इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई चलाकर अरबिंदो अस्पताल के पा अवैध तरीके से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाकर गिया दिया। कब्जेधारी अतिक्रमण कर कृषि भूमि का इस्तेमाल व्यवसायिक उपयोग के लिए कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची निगम और प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को गिया दिया।

वहीं राजधानी भोपाल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों और कब्जेधारियों के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि इस दौरान कब्जेधारियों की निगम कर्मियों ने एक भी बात नहीं सुनीं और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। नगर निगम कर्मचारी जेपी हॉस्पिटल के सामने से अतिक्रमण को हटाने पहुंचे। इस दौरान कब्जेधारियों और निगम कर्मियों के बीच जमकर बहस हो गई। कार्रवाई से नाराज अतिक्रमणकारी थाने पहुंचकर निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने निगम कर्मचारियों पर बदसलूकी आरोप लगाया।साभार

​​​​​​​