भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण : गुफा मंदिर में होगी अक्षयोत्सव की धूम -

गाजे-बाजे के साथ निकलेगी कलश यात्रा, श्री परशुराम प्रतिमा का होगा अनावरण -
 
 | 
1

File photo

भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण : गुफा मंदिर में होगी अक्षयोत्सव की धूम -

भोपाल। राजधानी के प्राचीन गुफा मंदिर में मंगलवार को भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा प्रतिष्ठा का अक्षयोत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पूर्व आज सुबह 7 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 5100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी। कलश यात्रा में भगवान परशुराम का रथ, मालवा के ढोल और शहनाईयों की गूंज तथा पुलिस बैंड कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे। 

2

कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल गुफा मंदिर पहुंचेगी। यहां गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज एवं गुफा मंदिर के महंत 1008 श्री रामप्रवेश दास जी के पावन सानिध्य में होगा। कार्यक्रम के अतिथि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हैं। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुरेश पचौरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पं. विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एवं पूर्व मंत्री पं. पीसी शर्मा उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायकगण पंडित रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर एवं विष्णु खत्री मौजूद रहेंगे। 

प्रतिमा अनावरण के दौरान 1100 ब्राह्मण एकसाथ स्वस्तिवाचन करेंगे। पारंपरिक वेशभूषा में यह सभी ब्राह्मण वैदिक रीति से पूजन कराएंगे। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रवंज चतुर्वेदी भजनों की प्रस्तुति करेंगे। खास बात है कि इस कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के सूत्रधार पं. आलोक शर्मा ने बताया कि यह एक ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसमें संपूर्ण हिंदू समाज, विभिन्न संस्थाओं और संगठन के लोग एक साथ गुफा मंदिर में इकट्ठा होंगे। सभी साथ में आरती करेंगे। शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। वे एक ऐसी चिरंजीवी देव हैं, जिनमें ब्रह्मा, विष्णु और शंकर की शक्तियां विद्यमान है। परशुराम जी संपूर्ण मानव जाति के रक्षक और पालक है।

स्वामी अवधेशानंद जी पहुंचे भोपाल हुआ भव्य स्वागत -

सोमवार शाम को जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी का भोपाल आगमन हुआ। श्री परशुराम प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह समिति के पंडित आलोक शर्मा, पंडित कैलाश मिश्रा, पंडित रामबाबू शर्मा, पंडित राकेश चतुर्वेदी, पंडित राकेश शर्मा, पंडित विष्णु राजोरिया, पंडित गिरीश शर्मा, पंडित अंशुल तिवारी, पंडित यशवंत शर्मा, पंडित शैलेंद्र व्यास एवं पंडित वैभव पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एयरपोर्ट पहुंचकर स्वामी अवधेशानंद जी का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।

शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा -

अक्षयोत्सव के उपलक्ष्य में गुफा मंदिर प्रांगण में श्रमश्री द्वारा शाम को 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें डॉ विष्णु सक्सेना, गीतकार (अलीगढ़) डॉ अनु सपन गीत-गजल (भोपाल) सुमित मिश्रा ओज (ओरछा) डॉ शिवा त्रिपाठी कवियित्री (बस्ती, उत्तर प्रदेश) तेजनारायण 'बेचैन' हास्य-व्यंग्य (मुरैना) मुन्ना बैटरी हास्य, लाफ्टर (मंदसौर) प्रख्यात मिश्रा वीर रस (लखनऊ) एवं अभिषेक अरजरिया ओज कवि (छतरपुर) अपनी रचनाओं  का पाठ पड़ेंगे।