MP: सिंधिया समर्थक नेता पर कलेक्टर के गनर से पिस्टल छीनने के प्रयास की FIR दर्ज -

VVIP कार्यक्रम के चलते 3 दिन के बाद FIR  -
 
 | 
12

File photo

MP: सिंधिया समर्थक नेता पर कलेक्टर के गनर से पिस्टल छीनने के प्रयास की FIR दर्ज - 

ग्वालियर। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के गनर की शिकायत पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 15 दिसम्बर की है। जब केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ग्वालियर एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन करने के लिये आये थे। उनके कार्यक्रम के लिये मुख्यमंत्री का कारकेड गुजर रहा था। तब विक्कू राजावत कारकेड में घुसने का प्रयास कर रहा था। यह देखते ही ग्वालियर कलेक्टर के गनर चंद्रशेखर शर्मा ने उसे रोकने का प्रयास किया था। विक्कू राजावत ने गनर से अभद्रता की। कलेक्टर ने बीच बचाव किया तो उनसे भी अभद्रता कर दी और हमलावर तेवर दिखाये। गनर कलेक्टर को बचाने आगे बढ़ा तो विक्कू ने उससे पिस्टल छीनने का प्रयास किया। गनर रविवार की रात महाराजपुरा थाने गया और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाजयुमो नेता विक्कू राजावत पर पिस्टल छीनने के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने पर कलेक्टर से अभद्रता -

शहर के नाका चंद्रवदनी निवासी चंद्रशेखर शर्मा 14वीं वाहिनी ए कंपनी में पदस्थ है। शर्मा इस समय कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की सुरक्षा में तैनात है। उन्होंने महाराजपुरा पुलिस को शिकायत में बताया है कि 15 सितम्बर को ग्वालियर में केन्द्रलीय मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को 1158 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 222 किमी लम्बी 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आये हुए थे और तभी शाम को सीएम का कारकेड निकल रहा था। इसी समय सिंधिया समर्थक व भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्कू सिंह राजावत वहां से मौजूद थे। उन्होंने सीएम के कारकेड़ में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा घेरे में सेंध लगते देखी तो शर्मा ने तत्काल विक्कू राजावत को रोका और घुसने से मना किया। इस पर भाजयुमो नेता गनर से भिड़ और उसके तेवर हमलावर हो गये। यह देखते ही कलेक्टर वहां पहुंचे और समझाना चाहा तो विक्कू राजावत ने कलेक्टर से भी अभद्रता की और इतना ही नहीं उन पर भी हमलावर होने लगा, जिस पर गनर ने बीच में आकर रोका।

वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते 3 दिन के बाद एफआईआर -

रविवार की रात को ग्वालियर कलेक्टर का गनर महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की और उसने बताया कि 15 सितम्बर की घटना है। इसके बाद कूनो में पीएम का कार्यक्रम होने और ग्वालियर में लगातार वीवीआईपी मूवमेंट होने के चलते वह थाने नहीं आ सके थे। इसलिये 3 दिन के बाद रविवार को मामले की शिकायत की है।

गनर से पिस्टल छीनने का प्रयास
जब भाजयुमो नेता कलेक्टर से अभद्रता कर उतर आये तो गनर ने बीच में आकर उसे रोका। यहां उसने गनर से हाथापाई कर उसकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। उस समय वहां कई लोग और पुलिस बल आ गया। तब जाकर स्थिति संभाली गयी। उस समय तत्काल वीवीआई कार्यक्रम में जाना था। इसलिये गनर और कलेक्टर वहां से निकल गये।
साभार- newsmailtoday