MP सरकारी आवास:प्रधान आरक्षक के घर जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार -

जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार, 6 फोर व्हीलर गाड़ियां जब्त -
 
 | 
1

Photo by google

MP सरकारी आवास:प्रधान आरक्षक के घर जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार -

रायसेन जिले में 52 परियों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए 24 जुआरी को गिरफ्तार किया है। यह जुआ प्रधान आरक्षक के सरकारी आवास पर खेला जा रहा था। जिसमें जुआ खेलते 24 लोग गिरफ्तार, 6 फोर व्हीलर गाड़ियां जब्त -

अंकित तिवारी, बरेली (रायसेन)। रायसेन जिले की बरेली पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक के सरकारी आवास में खेले जा रहे पांच लाख से अधिक का जुआ पकड़ा। इस दौरान मौके से 24 जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ ही छह फोर व्हीलर गाड़ियां भी जब्त की गई।

मौके से पांच लाख नब्बे हजार रुपये और तास की गड्डियां भी जब्त की गई है। पुलिस लाइन में चल रहे जुएं में भोपाल, पिपरिया सहित बरेली के जुआरी जुआ खेल रहे थे। जुआ प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर के पुलिस लाइन स्थित सरकारी घर मे चल रहा था। 

पुलिस ने मौके से 24 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा छह फोर व्हीलर गाडियां भी जब्त की है। वहीं प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने निलंबित कर दिया है।