MP: 11 अक्टूबर को PM नरेन्द्र मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का शुभारंभ -

उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर तैयार -
 
 | 
1

File photo

MP: 11 अक्टूबर को PM नरेन्द्र मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का शुभारंभ - 

भोपाल। महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवराज सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार है। इस कॉरिडोर के बनने के पर महाकाल मंदिर पहले से अब और अधिक भव्य हो गया है। इस प्रोजेक्ट के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचेंगे। जिससे यहां का पर्यटन भी बढ़ेगा।

उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर तैयार -

सीएम शिवराज ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण करने उज्जैन आयेंगे। सरकार अब इसकी तैयारी में जुट गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 750 करोड़ रूपये का खर्च आया है।
महाकाल मंदिर के साथ लगे रूद्रसागर के पास इस कॉरिडोर को बनाया गया है। यहां पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी की गयी है और आकर्षक लाइटिंग की गयी है। रात के समय इस कॉरिडोर की भव्यता देखते ही बनती है।
साभार- newsmailtoday